Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों होंगे नाम,ये वे सीटें जहां पार्टी सबसे मजबूत और कमजोर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > भाजपा पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों होंगे नाम,ये वे सीटें जहां पार्टी सबसे मजबूत और कमजोर
जयपुर

भाजपा पहली लिस्ट में 48 उम्मीदवारों होंगे नाम,ये वे सीटें जहां पार्टी सबसे मजबूत और कमजोर

editor
editor Published September 18, 2023
Last updated: 2023/09/18 at 4:16 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की पहली सूची पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद जारी होगी। इस सूची में 48 कैंडिडेट्स के नाम होंगे। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि परिवर्तन यात्रा के बीच में ही पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी।भाजपा सूत्रों ने यह साफ कर दिया है कि पीएम मोदी की 25 सितंबर को जयपुर में सभा के बाद कभी भी पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। पहली लिस्ट में भाजपा ए और डी कैटेगरी की सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। ये वे सीटें हैं, जहां भाजपा सबसे मजबूत और सबसे कमजोर है। ए में 29 और डी कैटेगरी में 19 सीटें शामिल हैं।

19 कमजोर सीटों पर पहले होगी प्रत्याशियों की घोषणा

19 कमजोर सीटों में दांतारामगढ़, सरदारपुरा, कोटपूतली, झुंझुनूं, सांचौर, बाड़मेर शहर, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, खेतड़ी, नवलगढ़, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, लालसोट, सिकराय, टोडाभीम, सपोटरा, बाड़ी, वल्लभनगर, बागीदौरा, और बस्सी विधानसभा शामिल है।

- Advertisement -

इन 29 सीटों पर भाजपा तीन चुनावों से कभी नहीं हारी

29 सीटों पर भाजपा पिछले तीन चुनावों से कभी नहीं हारी। इन सीटों में बूंदी, कोटा दक्षिण, लाडपुरा, रामगंजमंडी, झालरापाटन, खानपुर, आसींद, भीलवाड़ा, उदयपुर, राजसमंद, बीकानेर पूर्व, रतनगढ़, फुलेरा, विद्याधर नगर, मालवीय नगर, अलवर शहर, अजमेर उत्तर, अजमेर दक्षिण, ब्यावर, नागौर, सोजत, पाली, बाली, सूरसागर, सांगानेर, सीवाना, भीनमाल समेत दो अन्य।

सभा के बाद बुलाई जा सकती है सीईसी की बैठक

पीएम की जयपुर में सभा के तुरंत बाद दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक बुलाई जा सकती है। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे।

बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे शामिल होंगी। बैठक में प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगेगी।

25 सितंबर को जयपुर में प्रस्तावित है सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करीब साढ़े 4 साल बाद जयपुर में सभा होने जा रही है। 25 सितंबर को पीएम मोदी जयपुर में भाजपा की परिवर्तन यात्राओं का आधिकारिक रूप से समापन करेंगे। जयपुर जिले की दादिया पंचायत के सूरजपुरा (वाटिका) में पीएम मोदी की यह सभा होगी।

इससे पहले साल 2019 के लोकसभा चुनावों के मद्देनजऱ पीएम मोदी की जयपुर में 1 मई 2019 को मानसरोवर में सभा हुई थी। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी की प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सभा हो चुकी है। जयपुर में अभी तक कोई सभा नही हुई थी।

 

ऐसे में बीजेपी जयपुर की सभा को सफल बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती है। पीएम मोदी की सभा में करीब 5 लाख लोगों की भीड़ का लक्ष्य रखा गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर
राजस्थान में 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार होगी लागू
बीकानेर
हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग धोरा धाम में भव्य आयोजन की तैयारी
बीकानेर
बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

जयपुर

31 मार्च तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त, मुख्य सचिव के आदेश

Published March 13, 2026
जयपुर

कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, उपभोक्ताओं को मिलेगी आंशिक राहत

Published March 13, 2026
जयपुर

जयपुर में सनकी पति ने पत्नी और मासूम बेटी की तलवार से गला काटकर की निर्मम हत्या

Published March 13, 2026
जयपुर

जयपुर में लग्जरी विला से विदेशी नागरिकों को ठगने वाला गिरोह पकड़ा

Published March 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?