Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: इस पार्षद ने सुनवाई नहीं होने से आहत होकर आयुक्त के कमरे में गद्दे डालकर लगा दिया धरना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > इस पार्षद ने सुनवाई नहीं होने से आहत होकर आयुक्त के कमरे में गद्दे डालकर लगा दिया धरना
बीकानेरराजस्थान

इस पार्षद ने सुनवाई नहीं होने से आहत होकर आयुक्त के कमरे में गद्दे डालकर लगा दिया धरना

editor
editor Published September 13, 2023
Last updated: 2023/09/13 at 8:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। शहर में नासूर बन रही सफाई व सीवरेज समस्या को लेकर निगम प्रशासन की असफलता को लेकर आज फिर एक पार्षद ने हुंकार भरते हुए निगम आयुक्त के कक्ष में हंगामा किया। वार्ड 35 से निर्दलीय पार्षद मनोज विश्नोई ने आयुक्त के कमरे में बिस्तर लगा दिया और समस्या का समाधान न होने तक वहीं बैठने का निर्णय लिया। इस दौरान पार्षद विश्नोई ने आयुक्त को खरी खोटी सुनाते हुए कहा कि पंचशती सर्किल सादुल गंज पर पिछले 2 महीने से सीवरेज की समस्या भयंकर बनी हुई है। उनके द्वारा शिकायत करने के बाद भी ना तो समस्या का समाधान हुआ और ना ही अधिकारी इसकी सुनवाई कर रहे है। हालात यह है कि अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे है। सीवरेज की वजह से पंचशर्ती सर्किल क्षेत्र के दुकानदारों व रहवासियों को जीन मुहाल हो गया। मंजर यह है कि पूरी सड़क टूट गई और पानी भर गया। पिछले डेढ़ महीने से नगर निगम की मशीन रोज सुबह से शाम आती है और फॉर्मेलिटी करके वापस चली जाती है। पार्षद ने बताया कि 1 घंटे का किराया एक मशीन का 8000 रूपये है। पूरे दिन मशीन चलती है तो लगभग महीने में लाखों का बिल का भुगतान निगम को करना पड़ता है। उसके बाद भी समस्या जस की तस बनी रहती है। लगातार अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाने के बाद भी समाधान नहीं होने से आक्रोशित पार्षद मनोज बिश्नोई ने नगर निगम कमिश्नर के चेंबर में गद्दे डालकर धरना लगा दिया। इस बीच पार्षद और कमिश्नर के बीच में बहस हुई। काफी देर जिदोजहद के बाद आखिर आयुक्त ने अधिकारी को मौके पर भेजकर तुरंत प्रभाव से आज ही कार्य चालू करने आदेश दिए।


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार
बीकानेर शिक्षा
सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ
बीकानेर राजस्थान शिक्षा
कोलंबिया में वायुसेना का C-130 विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त, 66 मृतक
देश-दुनिया
बीकानेर: कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी
बीकानेर
बीकानेर कोर्ट का फैसला: चेक बाउंस में आरोपी को जेल व जुर्माना
बीकानेर
ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में होगी गैस बुकिंग
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में कल कई क्षेत्रों में 5 घंटे बिजली कटौती

Published March 24, 2026
बीकानेरशिक्षा

बीकानेर के JSC स्कूल का 10वीं बोर्ड में ऐतिहासिक परिणाम: तेजस्वी गहलोत ने 94.33% के साथ मारी बाजी, आधा दर्जन विद्यार्थियों ने 90% का आंकड़ा किया पार

Published March 24, 2026
बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
बीकानेर

बीकानेर: कक्षा 5 और 8 का रिजल्ट जारी, छात्राओं ने मारी बाजी

Published March 24, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?