Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: दो दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप संचालक बोले- सरकार ने वेट कम नहीं किया तो 15 सितंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > दो दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप संचालक बोले- सरकार ने वेट कम नहीं किया तो 15 सितंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल
जयपुरराजस्थान

दो दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पंप संचालक बोले- सरकार ने वेट कम नहीं किया तो 15 सितंबर से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

editor
editor Published September 9, 2023
Last updated: 2023/09/09 at 2:54 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।जस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वेट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने वेट कम नहीं किया। पेट्रोल पंप संचालक 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- राजस्थान सरकार देश में सबसे ज्यादा वेट वसूल रही है। इसका नुकसान पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आम जनता को भी उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा- पिछले लंबे वक्त से हम शांतिप्रिय तरीके से वेट कम करने की मांग कर रहे हैं। सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। इसलिए मजबूरन अब हमें आंदोलन की राह पर आगे बढ़ाना पड़ा है। इसकी शुरुआत 13 सितंबर से कर दी जाएगी।उन्होंने बताया- शुरुआती चरण में हम 2 दिन 13 और 14 सितम्बर को सांकेतिक तौर पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। इस दौरान ना तो पेट्रोल बेचा जाएगा, ना ही पेट्रोल और डीजल खरीदा जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया। 15 सितंबर से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप अनिश्चितकालीन वक्त तक बंद कर दिए जाएंगे। इसको लेकर हमने सरकार के अधिकारियों से लेकर पुलिस प्रशासन तक सभी को पत्र लिख अवगत करा दिया है।राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा- राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले 13 और 10 रुपए तक महंगी है। इसके बावजूद सरकार आम जनता से मनमाना वेट वसूल रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है।इसी वजह से पिछले 3 साल में राजस्थान में लगभग 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। जबकि काफी पेट्रोल पंप आर्थिक घाटे की वजह से बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। वहीं, दूसरी ओर सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग दूसरे राज्यों में जाकर सस्ता पेट्रोल भरवा रहे हैं। जिससे सरकार को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

देश के प्रमुख राज्यों में वेट की दर (% में )

राज्य पेट्रोल डीजल
राजस्थान 31.04% 19.30%
हरियाणा 18.20% 16.00%
पंजाब 13.77% 09.92%
दिल्ली 19.40% 16.75%
गुजरात 13.70% 14.90%
राजस्थान में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल
भारत में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 109.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.66 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपए प्रति लीटर है।16 राज्यों में पेट्रोल 100 के ऊपर देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, झारखंड, सिक्किम, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए के ऊपर बिक रहा है। वहीं डीजल भी ओडिशा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 100 रुपए से ऊपर है।

- Advertisement -

 


Share News
Chat on WhatsApp

editor September 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नशे के दो मामलों में कोर्ट सख्त, डोडा पोस्त और एमडी तस्करी के आरोपी जेल में रहेंगे
बीकानेर
इंस्टाग्राम दोस्ती से दुष्कर्म का मामला कोर्ट में ढहा, तीनों आरोपी बरी
बीकानेर
डॉ. नंदकिशोर पुरोहित को मिला ‘ज्योतिष गौरव 2025’, सवाई माधोपुर में सम्मान
बीकानेर
किसानों के लिए अलर्ट, 31 दिसंबर तक फसल बीमा नहीं कराया तो मुआवजा नहीं मिलेगा
राजस्थान
बालू रंग के अपाचे क्यों बन रहे पाक बॉर्डर पर दुश्मन का काल
देश-दुनिया
PBM: मुफ्त दवाइयां हैं स्टोर में, फिर भी मरीजों को बाहर से लाने को मजबूर किया
बीकानेर
शेरूणा में वाहन की चपेट से चार साल की बच्ची की मौत
बीकानेर
क्रेन की लापरवाही से लोहे की प्लेट गिरी, युवक की मौत का मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

किसानों के लिए अलर्ट, 31 दिसंबर तक फसल बीमा नहीं कराया तो मुआवजा नहीं मिलेगा

Published December 18, 2025
राजस्थान

अनुकंपा नियुक्ति नियमों में बड़ा बदलाव, आश्रितों को 180 दिन का समय

Published December 18, 2025
राजस्थान

150 यूनिट फ्री बिजली योजना लागू, सोलर उपभोक्ताओं को अतिरिक्त सब्सिडी

Published December 18, 2025
राजस्थान

अरावली पर SC के फैसले से खनन को खुली छूट: अशोक गहलोत का तीखा हमला

Published December 18, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?