


One Nation, One Election: केंद्र की मोदी सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ यानी एक देश-एक चुनाव के लिए देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है।
केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर समिति में शामिल किए जाने पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय आचार्य,पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर सत्य प्रकाश आचार्य,पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह और भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट अशोक प्रजापत गजनेर ने स्वागत और अभीनंदन किया

इस अवसर पर सभी ने कहा की बीकानेर का सौभाग्य है की अर्जुन राम मेघवाल जैसे होनहार और सौम्य व्यवहारकुशल सांसद और केंद्र में बीकानेर के नाम को परम ऊंचाई पर पहुंचाने वाले मंत्री के रूप में गौरांवित करने वाले है हम सभी प्रधान मंत्री मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का ह्रदय से आभार वयक्त किया।