Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रामदेवरा जाएगा 70 किलो-12 फीट ऊंचा घोड़ा 200 किमी दरबार तक ले जाएंगे फ्रेंड्स ग्रुप के युवा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > रामदेवरा जाएगा 70 किलो-12 फीट ऊंचा घोड़ा 200 किमी दरबार तक ले जाएंगे फ्रेंड्स ग्रुप के युवा
बाड़मेरराजस्थान

रामदेवरा जाएगा 70 किलो-12 फीट ऊंचा घोड़ा 200 किमी दरबार तक ले जाएंगे फ्रेंड्स ग्रुप के युवा

editor
editor Published August 31, 2023
Last updated: 2023/08/31 at 5:39 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बाड़मेर।बाड़मेर शहर के युवाओं ने जैसलमेर स्थित रामदेवरा के लिए 70 किलो वजनी घोड़ा तैयार करवाया है। कपड़े और लकड़ी से बने इस घोड़े को लेकर युवाओं का जत्था यहां से 17 सितंबर को रवाना होगा। बाड़मेर से रामदेवरा की दूरी 200 किमी है। वहीं बाबा के दरबार में इसे चढ़ाया जाएगा।12 फीट 70 किलो वजनी घोड़े की सवारी को युवा 17 सितंबर को रामदेवरा पैदल लेकर जाएंगे।दरअसल, जैसलमेर जिले के विश्व विख्यात रामदेवरा मंदिर का मेला शुरू हो गया है। देशभर से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। यहां बाबा की ध्वजा उनकी आस्था का प्रतीक है तो मान्यता के अनुसार घोड़ा उनकी सवारी का प्रतीक है। हालांकि, प्रतीक के रूप में कपड़े और लकड़ी से बने घोड़े चढ़ाए जाते हैं। लेकिन, वर्तमान समय में श्रद्धालु असली घोड़े भी चढ़ा रहे हैं।घोड़े की सवारी बाड़मेर पहुंचने पर मोहल्ले में महिलाओं, बच्चे और युवाओं में जबरदस्त उत्साह।श्रद्धालु विनोद कुमार का कहना है कि हमारे वाल्मीकि समाज के 10 युवाओं का ग्रुप है। हमने स्पेशल ऑर्डर देकर 12 फीट का लकड़ी, कपड़े से घोड़े की सवारी जोधपुर से तैयार करवाई है। इसका वजन करीब 70 किलो है। हम बीते 6-7 सालों से रामदेवरा पैदल जा रहे हैं। लेकिन, पहली बार 12 फीट ऊंचा घोड़ा हम अपने कंधों पर रखकर रामदेवरा मंदिर में जाएंगे। 17 सितंबर को बाड़मेर से जुलूस निकालकर रवाना होंगे। करीब 200 किलोमीटर का सफर तय करके रामदेवरा पहुंचेगे।जोधपुर में हुआ तैयार गुरुवार को जोधपुर से बनवाए गए घोड़े को बाड़मेर लाया गया। घोड़े को देखकर हर कोई अचंभित रह गया। मोहल्ले में पहुंचने पर डीजे की धुन पर महिलाएं, युवा व बच्चियां नाचते, झूमते नजर आए। लकड़ी व कपड़े से बना घोड़ा सफेद रंग का है। इसको वास्तविक रूप देने के लिए हूबहू असली घोड़े की तरह सजाया गया है। इसमें मोरा, साज, सेवर, घुंघरु, पायल, पीरियां, झीन, झाल, चादर, लगाम व फूलों से सजी झाली का उपयोग किया गया है।

खबरें और भी हैं…


Share News
Chat on WhatsApp

editor August 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त
देश-दुनिया
27 फरवरी को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती
बीकानेर
खाजूवाला में साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बीकानेर
घर से नकदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती
बीकानेर
जेठानंद व्यास का विपक्ष पर तंज, भजनलाल सरकार का किया बचाव
बीकानेर
बीकानेर के सुलेरा गांव में खेत में काम करते समय आग में बुजुर्ग की मौत
बीकानेर
बीकानेर में अस्पतालों की लापरवाही से जन्म पंजीकरण में परेशानी
बीकानेर
बीकानेर में फांसी के फंदे पर झूली नाबालिग, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
राजस्थान

हिजाब पर रोक से छूटी परीक्षा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब – Rajasthan News

Published February 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?