


जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान पुलिस को एक और सौगात दी। आपात स्थिति में घटनास्थल पर पहुंचने के लिए 100 हाईटेक पुलिस गाडिय़ां (डायल 112) सौंपी गईं। इसके बाद 400 गाडिय़ां और मिलेंगी। इन गाडिय़ों मे मेडिकल सुविधा के साथ चार साइड कैमरे लगे हैं।
इन गाडिय़ों में पुलिस संवाद के लिए वायरलेस, हथियार और हेलमेट भी उपलब्ध हैं। इनकी मदद से पुलिस आपात स्थिति मे घटना स्थल पर तुरंत पहुंचेगी। इन वाहनों के आने से पुलिस का रिस्पांस टाइम 12 मिनट से घटकर 6-7 मिनट हो जाएगा। आपको बता दे की मुख्यमंत्री ने अपनी बजट घोषणा में 500 गाडिय़ां देने का वादा किया था।सीएम पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे
वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इस दौरान गृह राज्यमंत्री, मुख्य सचिव,एसीएस होम सहित कई अधिकारी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पुलिस मुख्यालय में पिछले तीन माह के क्राइम और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर रिव्यू कर रहे हैं।सीआईडी सीबी की ओर से इसे लेकर प्रजैंटेशन तैयार किया गया हैं। इस में पीछले तीन माह में दर्ज अपराध, चालान,पेंडेंसी के बारे में बताया जाएगा। पिछले तीन माह में प्रदेश मे कहां-कहां पर लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा इसे लेकर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री रिव्यू मीटिंग के बाद पुलिस मुख्यालय में मीडिया को क्राइम को लेकर जानकारी देंगे।
