अजमेर। अजमेर में शनिवार को हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन आर्मी के द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया। ग्रीन आर्मी ने 42 संस्थाओं और स्कूलों के साथ मिलकर 3 मिनट में 3000 पौधारोपण कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया है। प्रोग्राम के आखिर में तिरंगा रंग के गुब्बारे हवा में छोड़े गए।शनिवार को हरियाली तीज के अवसर पर ग्रीन आर्मी के द्वारा 42 संस्थाओं और स्कूलों के साथ मिलकर 10 मिनट में 3000 पौधारोपण कर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया गया। संस्था का दावा है कि इतने बड़े स्तर पर एक साथ पौधारोपण पहली बार किया गया है। पधारोपण माकड़वाली रोड से लेकर पंचशील भेरूवाड़ा तक करीब साढ़े 3 किलोमीटर तक किया गया। इसके लिए पिछले 1 महीने से तैयारी की जा रही थी। पदारोपण कार्यक्रम में शहर के विभिन्न संगठन शामिल हुए। ग्रीन आर्मी के मेंबर्स ने बताया कि इस ऐतिहासिक पौधारोपण को देखने के लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम भी अजमेर पहुंची थी। कार्यक्रम के बाद आकाश में तिरंगा रंग के गुब्बारे भी छोड़े गए। कार्यक्रम में शहर के करीब 4 हजार लोग जुटे, पौधारोपण में 2600 कनेर के पौधे डिवाइडर पर लगाएं, 400 पौधे नीम और गुलमोहर के सड़क के दोनों और लगाए गए। ग्रीन आर्मी के सचिव कुलदीप सिंह गहलोत ने कहा कि देश वासियों और शहरवासियों को जाति धर्म या अन्य मुद्दों से ऊपर उठकर पर्यावरण के बारे में सोचना होगा। अगर ऐसी नौबत आई की आने वाले समय में पौधे नहीं रहेंगे तो लोगों को ऑक्सीजन के लिए तरसना पड़ेगा। पेड़ पौधे के पास जाने के लिए संघर्ष करना होगा। ऐसा नहीं हो इसलिए इसके लिए सभी लोग जागरुक होकर अपने आसपास पेड़ पौधे लगाए।

