Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गांव का लड़का 23 साल की उम्र में बना करोड़ों की कंपनी का मालिक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गांव का लड़का 23 साल की उम्र में बना करोड़ों की कंपनी का मालिक
बीकानेर

गांव का लड़का 23 साल की उम्र में बना करोड़ों की कंपनी का मालिक

editor
editor Published August 19, 2023
Last updated: 2023/08/19 at 3:41 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जोधपुर। पिता को ड्राइवरी करते देख 10वीं क्लास के छात्र ने तय किया कि वह बिजनेस करेगा और दूसरों को नौकरी देगा। महज 7 साल में इसी छात्र ने स्टार्टअप में ऐसा कमाल किया कि करोड़ों की कंपनी खड़ी कर ली, सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स बना लिए और 50 लोगों को जॉब पर रख लिया।बात कर रहे हैं जोधपुर शहर से 40 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव तिंवरी के निवासी पीयूष सोनी की। पीयूष की उम्र 23 साल है। 2015 में गांव से ही 10वीं क्लास पास करने के बाद उसने ज्वेलरी के बिजनेस की ओर कदम बढ़ाए।जोधपुर के तिंवरी गांव में युवा ज्वेलर पीयूष सोनी ने शानदार आउटलेट स्टार्ट किया है। स्टोर में 3 कर्मचारी जिन्हें पीयूष ने नौकरी दी है। उसके साथ 50 लोगों की टीम है।जोधपुर के तिंवरी गांव में युवा ज्वेलर पीयूष सोनी ने शानदार आउटलेट स्टार्ट किया है। स्टोर में 3 कर्मचारी जिन्हें पीयूष ने नौकरी दी है।
पिता प्रेमराज सोनी ड्राइवरी करते थे। मां गृहणी और 3 बहनें। वर्तमान में पत्नी तारा भी सहयोग कर रही है। पीयूष ने किशोर उम्र में ही अपने कंधों पर परिवार का खर्च उठाने की ठान ली थी। कोरोना काल में जहां दुनियाभर में रोजगार और उद्योग धंधे चौपट हो रहे थे, उसी वक्त उन्होंने ज्वेलरी बिजनेस को ऑनलाइन कर तेजी से विकास किया।पीयूष ने बताया- मैंने तिंवरी गांव से ही प्राइवेट स्कूल से 10वीं 2015 में पास की। मेरे 69 प्रतिशत अंक थे। मैं बिजनेस करना चाहता था। इसलिए रेगुलर पढ़ाई छोड़ दी और प्राइवेट फार्म भर परीक्षाएं देने लगा। 2017 में 12वीं पास करने के बाद तिंवरी गांव के ही ज्वेलर भगवती लाल सोनी के पास काम सीखने गया।सुबह 9 बजे दुकान पहुंचता और देर रात तक सोने-चांदी की ज्वेलरी बनाता। ग्रेजुएशन करने के लिए प्राइवेट फार्म लगा दिए थे।लगभग डेढ़ साल तक काम काम सीखने के बाद 5 नवंबर 2018 को मैंने तिंवरी गांव में ही खुशबू ज्वेलर्स के नाम से एक छोटी से दुकान खोली। परिवार की आर्थिक दशा ठीक नहीं थी। इसलिए दुकान खोलने के लिए रिश्तेदारों, दोस्तों से पैसे उधार लिए। दुकान खोलने के बाद भी ज्वेलर भगवती लाल सोनी के मार्गदर्शन में सीखता रहा। ट्रेडिशनल ज्वेलरी का ट्रेंड ही कर दिया चेंज पीयूष ने बताया- ग्रामीण इलाकों में ट्रेडिशनल ज्वैलरी का प्रचलन रहता है। मेरे गांव में भी यही चलन था। यहां के ज्वेलर्स शादी ब्याह और मांगलिक कार्यों पर निर्भर रहते थे। इसके चलते व्यापार में कई बार मंदी तो कई बार तेजी रहती थी। सावों में ही बिजनेस चलता था मैंने ज्वेलरी की बिक्री के तरीके बदले। डेली वियर और एंटीक ज्वेलरी पर काम शुरू किया। गोल्ड के स्थान पर चांदी की आकर्षक ज्वेलरी पर फोकस किया। सिल्वर को उन्होंने नया सोना बना दिया। जो डिजाइन बड़े शहरों में मिलती थी वह गांव में मुहैया कराई। दूसरे ज्वेलर मजाक उड़ाने लगे। कहा कि ट्रेंड चेंज करने से नुकसान होगा। मैंने परवाह नहीं की और काम में लगा रहा। मैं ग्राहकों को ज्वेलरी का कंप्यूटराइज् बिल देता था। परंपरागत गहनों से हटकर ईयरिंग, पायल, एंटीक नेकलेस, ब्रेसलेट, चांदी की जूतियां, डेली यूज का सामान बेचना शुरू किया। खुद ही ज्वेलरी बनाता और दुकान भी संभालता। कुछ ज्वेलरी शहर से रेडिमेड भी खरीदता था। जल्द ही मेरी ज्वेलरी पसंद की जाने लगी। ग्राहक जुड़ने लगे। युवाओं का फुटफॉल बढ़ा। साल 2020 में कोविड की वजह से व्यापार थम सा गया। लाॅकडाउन के कारण देशभर में असर पड़ा। मैंने उस दौरान सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया और मेरी ज्वेलरी के वीडियो फोटो अपलोड करने लगा। जल्द ही मेरी रील्स और वीडियो को पसंद किया जाने लगा। सोशल मीडिया पर 1 लाख से अधिक फाॅलोवर हो गए। उसी दौरान ई-कॉमर्स बिजनेस शुरू करने का विचार आया। मैंने ज्वेलरी को ऑनलाइन बिकने के लिए डाल दिया। सबसे पहला ऑर्डर 30 जून 2020 को मिला। उदयपुर के एक कस्टमर ने बटरफलाई रिंग मंगवाई। पहला ऑर्डर 15 दिन में डिलीवर हुआ और इसमें मुझे 100 रुपए का नुकसान हुआ। ग्राहक के घर तक डिलीवरी के लिए टोटल कोस्ट जोड़ी तो पता चला कि नुकसान हुआ। जल्द ही ऑनलाइन बिजनेस का गणित समझ आ गया। मैंने टोटल कोस्ट के साथ कुरियर चार्ज भी जोड़ा। मैंने कई बार कुरियर वालों से बात की। मैंने मेरे उन दोस्तों को साथ जुड़ने के लिए मनाया जो घर से दूर जोधपुर शहर में जॉब करने जाते थे। कोरोना में कई दोस्त बेकार हो गए थे। कुछ दोस्त साथ जुड़े तो जो ऑर्डर एक महीने में 3-4 आ रहे थे, वे रोजाना 5-10 ऑर्डर हो गए। 2021 में मैंने 9 लोगों की टीम तैयार कर ली थी। वर्तमान में 50 लोगों की टीम है। आगे इस टीम में 50 मेंबर और जोड़ने का प्लान है। मार्च 2022 में मैंने खुद की ई-काॅमर्स वेबसाइट बनाई। अब रोजाना 200 पार्सल तक ऑनलाइन सेल होते हैं। इनमें लगभग 15 पार्सल विदेश जाते हैं। अब तिंवरी गांव में हमारा शानदार आउटलेट है। 50 तरह के सिल्वर, 20 तरह के गोल्ड आईटम पैडैंट, चैन, मंगल सूत्र, रिंग, ईयरिंग, चूड़ी, बाली, ब्रेसलेट, बिछिया, नोज पिन, कड़ा, सिल्वर जूती, सिल्वर मूर्ति, सिल्वर पर्स, बैग, सिल्वर फ्रेम, तलवार, सिल्वर बर्तन, गोल्ड चैन, आड, कड़ले सहित गोल्ड और अन्य सिल्वर का डेकोरेटिव सामान भी बेचते हैं।

 


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म
बीकानेर
बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज
बीकानेर
सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी
बीकानेर
आज का राशिफल: अवसर, परिवार का साथ और खर्चों में सावधानी जरूरी
राशिफल
Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेर

1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज

Published March 23, 2026
बीकानेर

सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी

Published March 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?