Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का वार्षिक समारोह 21 अगस्त को
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का वार्षिक समारोह 21 अगस्त को
बीकानेरराजस्थान

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी का वार्षिक समारोह 21 अगस्त को

editor
editor Published August 18, 2023
Last updated: 2023/08/18 at 3:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर, । राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, बीकानेर का वार्षिक समारोह सोमवार, 21 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए अकादमी के विविध पुरस्कारों तथा सम्मानों हेतु घोषित साहित्यकारों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि वेटरनरी विश्वविद्यालय आॅडिटोरियम में प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षा, कला, साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व मंत्री डाॅ. बी.डी. कल्ला होंगे, अध्यक्षता अकादमी अध्यक्ष शिवराज छंगाणी करेंगे, विशिष्ट अतिथि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलपति डाॅ. मनोज दीक्षित तथा स्वागताध्यक्ष अकादमी उपाध्यक्ष डाॅ. भरत ओळा होंगे। केवलिया ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए सूर्यमल्ल मीसण शिखर पुरस्कार (पद्य) बीकानेर के मधु आचार्य आशावादी कोे, गणेशीलाल व्यास उस्ताद पद्य पुरस्कार बारां के मूल निवासी ओम नागर को, शिवचंद भरतिया गद्य पुरस्कार बीकानेर के कमल रंगा को, मुरलीधर व्यास राजस्थानी कथा साहित्य पुरस्कार अलवर के डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी को दिया जाएगा। बावजी चतर सिंह अनुवाद पुरस्कार लूणकरणसर के राजूराम बिजारणियां को, सांवर दइया पैली पोथी पुरस्कार भीलवाड़ा के मोहन पुरी को, जवाहरलाल नेहरू राजस्थानी बाल साहित्य पुरस्कार रायसिंहनगर की किरण बादळ को, प्रेमजी प्रेम राजस्थानी युवा लेखन पुरस्कार लूणकरणसर के देवीलाल महिया को, राजस्थानी महिला लेखन पुरस्कार बीकानेर की डॉ. कृष्णा आचार्य को, रावत सारस्वत राजस्थानी साहित्यिक पत्रकारिता पुरस्कार ‘राजस्थली’ पत्रिका श्रीडूंगरगढ़ (सं. श्याम महर्षि) को दिया जाएगा।केवलिया ने बताया कि भतमाल जोशी महाविद्यालय पुरस्कार प्रथम स्थान प्राप्त बीकानेर के छात्र योगेश व्यास को व द्वितीय स्थान प्राप्त फालना निवासी अभिमन्यु सिंह इंदा को प्रदान किया जाएगा। मनुज देपावत पुरस्कार प्रथम स्थान प्राप्त बीकानेर के छात्र अरमान नदीम को व द्वितीय स्थान प्राप्त महाजन निवासी कल्पना रंगा को दिया जाएगा।राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जोशी ने बताया राजस्थानी भाषा सम्मान अजमेर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चन्द्रप्रकाश देवल को, राजस्थानी साहित्य सम्मान जोधपुर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अर्जुन देव चारण को, राजस्थानी संस्कृति सम्मान बीकानेर के डाॅ. ब्रजरतन जोशी को व राजस्थानी प्रवासी साहित्यकार सम्मान मुंबई के डाॅ. रामबक्ष को प्रदान किया जाएगा। जोशी ने बताया कि आगीवाण सम्मान प्रदेश के 14 वरिष्ठ साहित्यकारों को अर्पित किया जाएगा। इनमें नंदकिशोर शर्मा (जैसलमेर), मेहरचंद धामू (परलीका, हनुमानगढ़), चांदकौर जोशी (जोधपुर), दीनदयाल ओझा (जैसलमेर), सोहनदान चारण (जोधपुर), भोगीलाल पाटीदार (डूंगरपुर), भंवरलाल भ्रमर (बीकानेर), गौरीशंकर भावुक (तालछापर, सुजानगढ़), पुरुषोत्तम पल्लव (उदयपुर), श्याम जांगिड़ (चिड़ावा, झुंझुनूं), गोपाल व्यास (बीकानेर), मुकट मणिराज (कोटा), बिशन मतवाला (बीकानेर), उपेन्द्र अणु (ऋषभदेव, उदयपुर) शामिल हैं।
—-


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म
बीकानेर
बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज
बीकानेर
सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी
बीकानेर
आज का राशिफल: अवसर, परिवार का साथ और खर्चों में सावधानी जरूरी
राशिफल
Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेर

1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज

Published March 23, 2026
बीकानेर

सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी

Published March 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?