Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: खेलों से बढ़ता है आपसी सद्भाव और भाईचारा : ऊर्जा मंत्री
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > खेलों से बढ़ता है आपसी सद्भाव और भाईचारा : ऊर्जा मंत्री
बीकानेरराजस्थान

खेलों से बढ़ता है आपसी सद्भाव और भाईचारा : ऊर्जा मंत्री

editor
editor Published August 17, 2023
Last updated: 2023/08/17 at 2:25 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर,। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गुरूवार को दियातरा के उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने ध्वजारोहण के साथ इन खेलों की शुरुआत की। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 22 अगस्त तक चलेंगी। इस दौरान ऊर्जा मंत्री ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विकास के साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं का आगे लाने काम किया है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से आज प्रदेश में खेलों के प्रति उत्साह का माहौल है। आज हर उम्र और वर्ग के लोग एक साथ खेल रहे हैं। यह आपसी सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करता है।
उन्होंने कोलायत विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी और बताया कि विधानसभा क्षेत्र में इन साढे 4 सालों में 7 राजकीय महाविद्यालय खोले गए। बड़ी संख्या में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलें चालू की गई। बच्चे यहां स्तरीय शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।ऊर्जा मंत्री भाटी ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि मानव के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका महत्वपूर्ण हैं। यह खिलाड़ियों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना पैदा करते हैं। खेलों से नियमों के पालना की प्रवृत्ति बनती है। उन्होंने कहा कि आज लोग शारीरिक व्यायाम से जुड़े खेलों से दूर होते जा रहे हैं। यह चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सरकारी नौकरियों में आरक्षण, आउट ऑफ टर्म नौकरी और खेलों से जुड़ी सुविधाओं का विकास प्रदेश के लाभदायक सिद्ध होगा।इस अवसर पर मनरेगा लोकपाल किशोर सिंह राठौड़, खेमाराम मेघवाल और समाजसेवी शिवलाल मेघवाल ने विचार व्यक्त किए। शाला के प्रधानाचार्य भंवर लाल कड़ेला ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने यहां आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिता की जानकारी दी और बताया कि यहां दियातरा क्लस्टर की 66 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें महिलाओं की 25 तथा पुरुषों की किस टीम में शामिल हैं।
इस अवसर पर दियातरा के समाजसेवी शिव सिंह भाटी, पूर्व सरपंच खेमाराम मेघवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश बडगुजर, पूर्व मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मूल सिंह भाटी, मनीष सेठिया, झंवरलाल सोनी, झझू सरपंच घमुराम नायक, हरि सिंह भाटी खेतोलाई, सुंदरलाल राठी आदि उपस्थित थे।
*उद्घाटन मैच मढ व अक्कासर के बीच* कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मढ और अक्कासर की बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के बीच में खेला गया। ऊर्जा मंत्री ने दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए टाॅस किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हार या जीत से घबराए प्रत्येक मैच में नया सीखने का प्रयास करें। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म
बीकानेर
बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू
बीकानेर
बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज
बीकानेर
सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी
बीकानेर
आज का राशिफल: अवसर, परिवार का साथ और खर्चों में सावधानी जरूरी
राशिफल
Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा

You Might Also Like

बीकानेर

1 अप्रैल से स्थायी फूड लाइसेंस, हर साल रिन्यूअल का झंझट खत्म

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए खेजड़ी के पेड़ काटे, जांच शुरू

Published March 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज

Published March 23, 2026
बीकानेर

सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी

Published March 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?