Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आज का मानसून अपडेट: 13 जिलों में हल्की बारिश के आसार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आज का मानसून अपडेट: 13 जिलों में हल्की बारिश के आसार
बीकानेर

आज का मानसून अपडेट: 13 जिलों में हल्की बारिश के आसार

editor
editor Published August 15, 2023
Last updated: 2023/08/15 at 6:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर.राजस्थान के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी हिस्से में फिलहाल बारिश के आसार नहीं है।पूर्वी भारत में बारिश के दो नए सिस्टम बनने से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में आज शाम से हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भरतपुर, कोटा के साथ जयपुर और उदयपुर संभाग के जिलों में तीन-चार दिन कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस सिस्टम का असर राज्य में कमजोर ही रहेगा, इस कारण किसी भी एरिया में मध्यम या तेज बारिश होने की संभावना अगले 4-5 दिन नहीं है।जयपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के साथ हल्की उमस बढ़ गई। पिछले 24 घंटे के दौरान करौली जिले के टोडभीम एरिया में 3MM बारिश हुई, जबकि शेष राज्य में मौसम शुष्क रहा। मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मानसून ट्रफ लाइन भी हिमालय की तरफ है, जिसके कारण उत्तराखंड, हिमाचल एरिया में अच्छी बारिश हो रही है और राजस्थान समेत मध्य भारत के राज्यों में अभी मानसून कमजोर है।इसके साथ ही राजस्थान में अभी दक्षिण-पश्चिमी हवाएं भी एक्टिव हैं। इस कारण राज्य के पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में अगले एक सप्ताह या उससे ज्यादा दिन मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। अगस्त के आखिरी सप्ताह में कोई सिस्टम बनता है तो उससे जरूर कुछ बारिश होने की उम्मीद है।

इन जिलों में आज हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ लाइन के कारण पूर्वी राजस्थान में जो मामूली असर रहेगा, उससे भरतपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, बारां, बूंदी, सवाई माधोपुर, जयपुर, अलवर, सीकर और दौसा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

अब तक 34 फीसदी ज्यादा बारिश
राजस्थान में मानसून की अब तक की स्थिति देखें तो औसत से 34 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। 1 जून से 14 अगस्त तक राज्य में 294.3MM बारिश होती है, जबकि इस सीजन में अब तक 395.2MM बरसात हो चुकी है। सबसे ज्यादा बरसात सिरोही, जालोर, राजसमंद, पाली जिलों में हुई है।

राज्य के पांच प्रमुख शहरों की स्थिति

- Advertisement -

जयपुर : जयपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में मौसम साफ होने पर धूप भी निकलेगी।

जोधपुर : जोधपुर शहर में आज धूप निकलने के साथ कुछ समय बादल छा सकते हैं। यहां आज मौसम शुष्क रहेगा।

उदयपुर : उदयपुर में आज मौसम शुष्क रहेगा, यहां बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

कोटा : कोटा में आज आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश होने की संभावना कम है।

बीकानेर : बीकानेर में आज मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। यहां बारिश होने की संभावना कम है।

 


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज
बीकानेर
सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी
बीकानेर
आज का राशिफल: अवसर, परिवार का साथ और खर्चों में सावधानी जरूरी
राशिफल
Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में सख्ती: टैक्स नहीं भरा तो संपत्ति कुर्की और खाते होंगे सीज

Published March 23, 2026
बीकानेर

सरकारी कर्मचारी जासूसी में गिरफ्तार, एयरफोर्स की गोपनीय जानकारी पाकिस्तान भेजी

Published March 23, 2026
Modi becomes longest-serving head of government in India
बीकानेर

इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता

Published March 22, 2026
बीकानेर

RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?