Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गेट फांदकर कलेक्ट्रेट में घुसे स्टूडेंट्स, की नारेबाजी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > गंगानगर > गेट फांदकर कलेक्ट्रेट में घुसे स्टूडेंट्स, की नारेबाजी
गंगानगरराजस्थान

गेट फांदकर कलेक्ट्रेट में घुसे स्टूडेंट्स, की नारेबाजी

editor
editor Published August 14, 2023
Last updated: 2023/08/14 at 4:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर ,स्टूडेंट्स यूनियन इलेक्शन रद्द होने के विरोध में स्टूडेंट्स ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। ये लोग कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ गए। गेट फांदकर अंदर घुसे और फिर बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर जिला कलेक्टर ऑफिस के ठीक सामने देर तक सभा की। इन लोगों का कहना था कि इलेक्शन नहीं करवा कर सरकार छात्र राजनीति को खत्म कर देना चाहती है। इन लोगों ने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर ध्यान देना होगा। छात्र राजनीति के स्तर पर ही चुनाव नहीं होंगे तो अच्छे राजनेता कैसे तैयार होंगे। छात्र नेता संजय बिश्नोई, भीमसेन, सुनील कुमावत सहित कई लोगों का कहना था कि सरकार का यह फैसला गलत है और स्टूडेंट इसका विरोध जारी रखेंगे। कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़े स्टूडेंट स्टूडेंट्स के कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले मेन गेट बंद कर दिया गया और अंदर से कुंडा लगा दिया गया। स्टूडेंट्स ने कुछ देर तक गेट के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद छात्र नेता गेट को फांदकर अंदर घुसे और कुंडा खोल दिया। 100 से ज्यादा स्टूडेंट्स एक साथ कलेक्ट्रेट में घुसे और जिला कलेक्टर ऑफिस के सामने नारेबाजी शुरू कर दी। इन लोगों ने नारे लगाते हुए राज्य सरकार पर निशान साधा। उनका कहना था कि जिला कलेक्टर खुद उनसे बातचीत के लिए आए।
देर तक विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम संजय अग्रवाल और सीओ सिटी प्रशांत कौशिक मौके पर पहुंचे और स्टूडेंट्स को समझाने का प्रयास किया। स्टूडेंट्स उनसे उलझने लगे। देर तक समझाने के बाद स्टूडेंट्स शिष्टमंडल के रूप में जिला कलेक्टर से मिले और उन्हें अपनी मांग से अवगत करवाया। जिला कलेक्टर ने स्टूडेंट्स की मांग उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बीकानेर राजस्थान
बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार
बीकानेर
बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट

Published March 18, 2026
बीकानेरराजस्थान

रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन

Published March 15, 2026
राजस्थानशिक्षा

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?