Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयपुर में मेट्रो का 23Km लंबा नया ट्रैक बनेगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जयपुर में मेट्रो का 23Km लंबा नया ट्रैक बनेगा
बीकानेर

जयपुर में मेट्रो का 23Km लंबा नया ट्रैक बनेगा

editor
editor Published August 13, 2023
Last updated: 2023/08/13 at 3:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर में सितंबर तक मेट्रो के फेज-3 का काम शुरू हो जाएगा। इसमें सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक मेट्रो ट्रैक बनेगा। वहीं, बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर और मानसरोवर से अजमेर रोड तक भी ट्रैक बिछाया जाएगा, जो कुल 55.2 किलोमीटर का काम होगा। इसमें कुल 5784 करोड़ रुपए की लागत आएगी। दरअसल, CM अशोक गहलोत ने शनिवार को आवासन मंडल के कार्यक्रम में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक मेट्रो का 2.85 किलोमीटर का काम 980 करोड़ की लागत से पूरा होगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। सितंबर में शिलान्यास होगा। मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहे पर मेट्रो का 1.35 किलोमीटर का काम भी सितंबर में शुरू होगा। इस पर 204 करोड़ की लागत आएगी, जबकि सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक 23.51 किलोमीटर का काम 4600 करोड़ की लागत से होगा। सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक बनेगा 21 मेट्रो स्टेशन मेट्रो के तीसरे फेज में सीतापुरा से अंबाबाड़ी रूट पर 21 नए मेट्रो स्टेशन बनना प्रस्तावित है। इस फेज में इंडिया गेट (सीतापुरा), कुंभा मार्ग, हल्दीघाटी गेट, पिंजरापोल गोशाला, सांगानेर सेतू, बीटू-बाइपास सर्किल, दुर्गापुरा, महावीर नगर, देवनगर, गांधीनगर, टोंक फाटक, रामबाग सर्किल, नारायण सिंह सर्किल, एसएमएस अस्पताल, अशोक मार्ग, गवर्नमेंट हॉस्टल, चांदपोल, कलेक्ट्रेट, सुभाषनगर, पानीपेच होते हुए अंबाबाड़ी तक ट्रैक बनना प्रस्तावित है।

बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक 2.85 किमी
बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच बनने वाली मेट्रो की दूरी कुल 2.85 किमी है। इस दूरी में दो मेट्रो स्टेशन बनेंगे। पहला स्टेशन रामगंज तो दूसरा ट्रांसपोर्ट नगर होगा। 2.85 किमी की दूरी में 0.59 किमी का ट्रैक एलिवेटेड होगा, जबकि 2.26 किमी में ट्रैक अंडरग्राउंड रहेगा। इसमें बड़ी चौपड़ से अनाज मंडी तक अंडरग्राउंड ट्रैक रहेगा। यहां के बाद स्टेशन एलिवेटेड होगा। ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड होगा। मानसरोवर से अजमेर बाइपास रूट की दूरी 2 किमी है। 2 किमी में पूरी मेट्रो एलिवेटेड होगी। साथ ही मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से अजमेर रोड तक 1.35 किलोमीटर के एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो का संचालन प्रस्तावित है।

फिलहाल बड़ी चौपड़ से मानसरोवर तक चलती है मेट्रो
अभी चल रही जयपुर के बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के बीच मेट्रो की दूरी 11.3 किमी है। इस दूरी को तय करने में मेट्रो को 26 मिनट का वक्त लगता है। ऐसे में एक ट्रेन को आने-जाने में कुल 52 मिनट लगेंगे। बड़ी चौपड़ से मानसरोवर के बीच मेट्रो चलने के प्रोजेक्ट में करीब 3149 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं, जबकि इसके निर्माण कार्य में 10 साल 2 महीने का वक्त लगा है। वर्तमान में मेट्रो मानसरोवर से शुरू होकर न्यू आतिश मार्केट, विवेक विहार, श्याम नगर, रामनगर, सिविल लाइन्स, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप, चांदपोल, छोटी चोपड़ और बड़ी चौपड़ तक जाती है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 13, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर
India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर

You Might Also Like

Modi becomes longest-serving head of government in India
बीकानेर

इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता

Published March 22, 2026
बीकानेर

RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News

Published March 22, 2026
बीकानेर

पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News

Published March 22, 2026
बीकानेर

पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?