बीकानेर। विवाहिता ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, पीडि़ता ने महिला पुलिस थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें पति दलीप, मोहनी देवी, गणेश, रामलाल व सरोज पर आरोप लगाया है। रिपोर्ट में जेठ रामलाल व गणेश पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। इसके अलावा पीडि़ता ने आरोपियों पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया है। जिसमें बताया कि दहेज के खातिर आरोपियों ने उसको मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया।

