Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नए जिलों के गठन के बाद आज से पुलिस रेंज में भी बड़ा बदलाव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > नए जिलों के गठन के बाद आज से पुलिस रेंज में भी बड़ा बदलाव
बीकानेर

नए जिलों के गठन के बाद आज से पुलिस रेंज में भी बड़ा बदलाव

editor
editor Published August 12, 2023
Last updated: 2023/08/12 at 3:24 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। आज से राजस्थान पुलिस बदल गई है। नए जिलों और रेंज का गठन होने के बाद अब पुलिस के ढंाचे में कई सालों के बाद बदलाव किया गया है। इस बदलाव के बाद अब जिलों को अलग अलग रेंज में सैट किया गया है। सात रेंज पहले थी, अब तीन नई रेंज जोड़ दी गई हैं। दस रेंज होने पर दस में से आठ में बदलाव किया गया है। हांलाकि इस बदलाव में पुलिस कार्मिकों की संख्या वही है। उनमें अभी तक बदलाव नहीं किया गया है। नए जिलों में एसपी और कलक्टर पहले ही बैठना शुरू कर चुके हैं।सात रेंज को बढ़ाकर किया गया ए जिलों और रेंज के गठन से पहले राजस्थान में सात रेंज थीं, अब गठन के बाद तीन रेंज…. सीकर, पाली एवं बांसवाड़ा रेंज बढ़ा दी गई हैं। इन नई रेंज के गठन के बाद अब दस रेंज हो गई है पुलिस की प्रदेश में। इनमें सीकर, पाली, बासवाड़ा के अलावा जयपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर, उदयपुर , पुलिस कमिश्नरेट जयपुर और पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर शामिल हैं।

नई रेंज में इन जिलों को किया गया है सैट
सबसे पहले उन दो रेंज की बात जिनमें बदलाव नहीं किया गया है। इन रेंज में जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट शामिल हैं। इसके अलावा सभी रेंज में कुछ कुछ बदलावा किया गया है। किसी रेंज में तीन तो किसी रेंज में सात जिले हैं। सबसे पहले सीकर रेंज से शुरुआत… सीकर रेंज में सीकर, चूरू, नीमकाथाना और झुझुनूं जिलों को शामिल किया गया है। फिर पाली रेंज में पाली, जालौर, सांचौर और सिरोही जिलों को शामिल किया गया है। फिर बांसवाड़ा रेंज में बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिले शामिल हैं। यह प्रदेश की सबसे छोटी रेंज होगी। उसके बाद जयपुर रेंज में जयपुर ग्रामीण, दूदू, कोटपूतली – बहरोड़, दौसा, खैरथल – तिजारा, पुलिस जिला भिवाड़ी और अलवर जिला शामिल हैं। वहीं बीकानेर रेंज में बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और अनूपगढ़ जिला शामिल है।
इसी प्रकार अजमेर रेंज में अजमेर, ब्यावर, केकड़ी, टोंक, नागौर, डीडवाना – कुचामन और शाहपुरा जिला शामिल हैं। भरतपुर रेंज में भरतपुर, धौलपुर, करौली, डीग, गंगापुर सिटी और सवाई माधोपुर जिले शामिल हैं। कोटा रेंज में पुलिस जिला कोटा शहर, पुलिस जिला कोटा ग्रामीण, बंूदी, बांरा और झालावाड़ जिले शामिल हैं। जोधपुर रेंज में जोधपुर ग्रामीण, फलौदी, जैसलमेर, बाडमेर और बालोतरा जिलों को शामिल किया गया है। वहीं उदयपुर रेंज में उदयपुर, चित्तौडगढ, भीलवाड़ा, राजसमंद और सलूंबर जिलों को शामिल किया गया है। जयपुर और जोधपुर ग्रामीण जिलों में उन थानों को शामिल नहीं किया गया है जो थाने पहले ही कमिश्नरेट इलाके में शामिल हैं।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर
India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर

You Might Also Like

Modi becomes longest-serving head of government in India
बीकानेर

इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता

Published March 22, 2026
बीकानेर

RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News

Published March 22, 2026
बीकानेर

पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News

Published March 22, 2026
बीकानेर

पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?