


बीकानेर। गुरुवार शाम को मृर्ति सर्किल स्थित एक चाय की दुकान पर हुई चाकूबाजी में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने दो जनेां डिटेन किये है जिसमें दुर्गेश सोनी व एक अन्य को पुलिस ने पकड़ा है। हत्या के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने मृतक का शव लेने से मना कर दिया था बाद में पुलिस ने 24 घंटें में आरोपी को पकडऩे का आश्वासन दिया तब जाकर परिजनों ने शव लिया। उसके थोड़ी देर बाद ही पुलिस को सफलता हासिल हो गई। पुलिस ने दो जनों को पकड़ लिया। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जिसके चलते लंबे समय से दुर्गेश सोनी व मृतक यश ओझा के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। जिसके चलते रात को यह झगड़ा हो गया। व्यास कॉलोनी के वंडरपुरी टी स्टॉल में हुई इस चाकूबाजी की घटना का विडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर पर चाकू मारते हुए दुर्गेश दिख रहा है। एडीएम सिटी जगदीश गौड़, सीओ सिटी दीपक कुमार, बीछवाल थानाधिकारी महेंद्र दत्त शर्मा और जेएनवीसी थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने समझाइश भी की, लेकिन समाज के लोग और परिजन अपनी मांग पर अड़े रहें। पुलिस का कहना था कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और कुछ बदमाशों को हिरासत में भी लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिसके बाद धरनार्थी माने और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजन ले गये।
