Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: झील से निकाली कोचिंग स्टूडेंट की बॉडी:RAS की तैयारी के लिए जोधपुर आया था
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > झील से निकाली कोचिंग स्टूडेंट की बॉडी:RAS की तैयारी के लिए जोधपुर आया था
राजस्थान

झील से निकाली कोचिंग स्टूडेंट की बॉडी:RAS की तैयारी के लिए जोधपुर आया था

editor
editor Published August 11, 2023
Last updated: 2023/08/11 at 4:32 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

,

जोधपुर।जोधपुर की कायलाना झील से शुक्रवार को कोचिंग स्टूडेंट की बाॅडी गाेताखोरों ने निकाल ली। गुरुवार को इस स्टूडेंट का बैग झील के किनारे मिला था। इसके बाद उसके झील में डूबने की आशंका जताई गई थी। कल 4 घंटे तक गोताखोरों ने बॉडी की तलाश की लेकिन असफल रहे। परिजनों को सूचित किया गया। परिजन ने महामंदिर थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। रात भर परिजन बेटे को तलाशते रहे। सुबह गोताखोराें ने फिर से झील में सर्च किया एक घंटे सर्च के बाद बॉडी मिल गई। स्टूडेंट ओसियां निवासी 17 वर्षीय मनफूल बिश्नोई इन दिनों जालोरी गेट पर परिज्ञान इंस्टीट्यूट में आरएएस के लिए फाउंडेशन कोर्स की कोचिंग कर रहा था। गुरुवार दोपहर को कायलाना झील के किनारे एक स्कूल बैग मिला। गोताखोर ने बैग चेक किया तो मनफूल का परिचय पत्र मिला। इसके बाद परिजनों को ओसियां कॉल किया गया। परिजन शाम तक जोधपुर पहुंचे। मनफूल ने हाल ही में परिज्ञान इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया था और वह पावटा स्थित हॉस्टल में रहता था। रोजाना सिटी बस से वह जालोरी गेट आता और वहीं से क्लास खत्म कर कोचिंग में चला जाता। इंस्टीट्यूट के ऑनर हरीश ने बताया कि 10 दिन पहले ही कोचिंग में आरएएस फाउंडेशन कोर्स जॉइन किया था। वह इंट्रोवर्ड नेचर का छात्र था। किसी से बात नहीं करता था किसी से दोस्ती नहीं थी। गुरुवार को भी वह क्लास में आया और पढाई के बाद हमेशा की तरह निकल गया। कोचिंग से निकल कर हॉस्टल नहीं पहुंचा तब परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। कल कायलाना में सर्च करने के बाद कुछ नहीं मिलने पर शुक्रवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू किया गोताखोर दाऊलाल मालवीय भरत चौधरी कमलेश, इंदर, ओम प्रकाश, रामू एनडीआरफ टीम 1 घंटे के बाद शव को बाहर निकाला। गोताखोरों के अनुसार कायलाना झील घूमने के लिए आया था। पानी के किनारे पर पैर स्लिप होने की वजह से डूब गया। महामंदिर एसएचओ मांगीलाल बिश्नोई ने बताया कि बॉडी का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर
India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?