Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती लेवल-1 को लेकर SC का फैसला, देशभर के लाखों बीएड अभ्यर्थियों को लगा झटका
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती लेवल-1 को लेकर SC का फैसला, देशभर के लाखों बीएड अभ्यर्थियों को लगा झटका
जयपुरराजस्थान

थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती लेवल-1 को लेकर SC का फैसला, देशभर के लाखों बीएड अभ्यर्थियों को लगा झटका

editor
editor Published August 11, 2023
Last updated: 2023/08/11 at 4:43 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर – लंबे समय से चला आ रहा बीएड-बीएसटीसी विवाद आज समाप्त हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने आज दिए अपने फैसले में साफ कर दिया है कि थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती के लेवल-1 के लिए केवल बीएसटीसी व इसके समकक्ष डिप्लोमाधारी ही पात्र होंगे। बीएड अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट ने लेवल-1 के लिए पात्र नहीं माना हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामलें में 12 जनवरी 2023 को सुनवाई पूरी करके फैसला सुरक्षित रख लिया था। जिसे आज सुनाया गया। आज यह फैसला सुप्रीम कोर्ट जस्टिस अनिरूद्ध बोस व सुधांशु धूलिया की बैंच ने सुनाया। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (NCTE) व केन्द्र सरकार की एसएलपी को खारिज़ करते हुए राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले को सही ठहराया हैं। वहीं एनसीटीई के नोटिफिकेशन को अवैध करार दिया हैं। सुप्रीम कोर्ट में बीएसटीसी अभ्यर्थियों की ओर से पैरवी करने वाल अधिवक्ता विज्ञान शाह ने बताया कि राजस्थान हाई कोर्ट ने साल 2021 में NCTE की 28 जून 2018 की अधिसूचना को रद्द कर दिया था। जिसे देशभर से लाखों बीएड अभ्यर्थियों के साथ एनसीटीई व केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाओं को खारिज़ करते हुए राजस्थान हाई कोर्ट के फैसले को सही माना है।

एनसीटीई के नोटिफिकेशन से शुरु हुआ था पूरा विवाद
दरअसल राजस्थान सहित देशभर में थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा के लेवल-1 में बीएसटीसी व इसके समकक्ष डिप्लोमा धारियों को ही पात्रा माना जाता था। वहीं लेवल-2 के लिए बीएड डिग्रीधारी होना जरूरी था। लेकिन 28 जून 2018 को एनसीटीई ने एक नोटिफिकेशन निकालकर कहा कि लेवल-1 के लिए बीएड डिग्रीधारी भी पात्र होंगे। वहीं नियुक्ति मिलने के बाद उन्हें 6 माह में एक ब्रिज कोर्स करना पड़ेगा। बस इसी नोटिफिकेशन से पूरे देश में यह विवाद शुरु हो गया था। इसके चलते बीएसटीसी व बीएड डिग्रीधारी आमने सामने हो गए थे। वहीं देशभर के हाई कोर्ट में नोटिफिकेशन के खिलाफ व पक्ष में याचिकाएं दायर हुई थी।

राजस्थान हाई कोर्ट ने नोटिफिकेशन को कर दिया था रद्द
एनसीटीई के नोटिफिकेशन के आधार पर राजस्थान सरकार ने बीएड डिग्रीधारियों को लेवल-1 में बैठने की अनुमित दे दी थी। जिसके आधार पर रीट भर्ती परीक्षा 2020 में करीब 9 लाख अभ्यर्थी लेवल-1 में शामिल हुए थे। इसी दौरान बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने सरकार के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दे दी। जिस पर 25 नवम्बर 2021 को फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश अकील कुरेशी की खंडपीठ ने एनसीटीई के नोटिफिकेशन को रद्द करते हुए रीट लेवल-1 में केवल बीएसटीसी डिग्रीधारियों को ही योग्य माना था। हाई कोर्ट ने इस मामले में बीएड डिग्रीधारी कैंडिडेट्स को रीट लेवल वन के लिए अयोग्य ठहराते हुए इनका परीक्षा परिणाम निरस्त करने के भी आदेश दिए थे। इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

फैसले से कई राज्यों में भर्तियां होगी प्रभावित
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से देशभर में लाखों बीएड अभ्यर्थी प्रभावित होंगे। क्योंकि जिस नोटिफिकेशन को राजस्थान हाई कोर्ट ने गलत बताते हुए रद्द कर दिया था। उसे देश के अन्य राज्यों के हाई कोर्ट ने सही ठहराया था। ऐसे में वहां की सरकारों ने बीएड डिग्रीधारियों को भर्ती परीक्षा में सफल होने पर लेवल-1 में नियुक्तियां दे दी हैं। ऐसे में यहां लाखों बीएड अभ्यर्थी सीधे तौर पर प्रभावित होंगे।

- Advertisement -

राजस्थान में बीएड अभ्यर्थियों को झटका जरूर, लेकिन प्रभावित नहीं होंगे
दरअसल देश के अन्य राज्यों की तरह राजस्थान में बीएड डिग्रीधारियों को लेवल-1 में नियुक्ति नहीं मिली हैं। क्योंकि यहां हाई कोर्ट के आदेश के बाद रीट भर्ती परीक्षा-2020 में लेवल-1 में बैठने वाले बीएड अभ्यर्थियों का परिणाम सरकार ने डिलीट कर दिया था। जिससे यहां किसी भी बीएड अभ्यर्थी को नियुक्ति नहीं मिली। वहीं रीट परीक्षा-2022 में हाई कोर्ट के आदेश के चलते सरकार ने किसी भी बीएड अभ्यर्थी को लेवल-1 में शामिल ही नहीं किया। ऐसे में सीधे तौर पर राजस्थान में बीएड अभ्यर्थी प्रभावित नहीं होंगे। लेकिन ऐसे करीब 9लाख अभ्यर्थी जिन्होने रीट भर्ती परीक्षा-2020 में लेवल-1 की परीक्षा दी थी। वहीं जिन्हें उम्मीद थी कि वे परिणाम में सफल होंगे। उन्हें सुप्रीम कोर्ट के आदेश से झटका जरूर लगा हैं।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर
India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?