Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: तो राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा को मात देने के लिए ये दो बड़ी पार्टियां मिलाएंगी हाथ!
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > तो राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा को मात देने के लिए ये दो बड़ी पार्टियां मिलाएंगी हाथ!
राजस्थान

तो राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा को मात देने के लिए ये दो बड़ी पार्टियां मिलाएंगी हाथ!

admin
admin Published August 2, 2022
Last updated: 2022/08/02 at 3:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।दो राज्यों में सत्तासीन होने के बाद आम आदमी पार्टी की नजरें गुजरात और राजस्थान पर लगी हुई हैं। इन दोनों ही राज्यों में पार्टी आदिवासी इलाकों पर फोकस कर रही है। गुजरात में भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के साथ आप पार्टी अलायंस कर चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि राजस्थान में भी बीटीपी के साथ गठबंधन किया जाएगा। हालांकि यह सबकुछ गुजरात चुनाव के नतीजों पर निर्भर रहेगा। अगर बीटीपी गुजरात चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करती है तो आप पार्टी राजस्थान में भी उसके साथ अलायंस करेगी। राजस्थान की बात की जाए तो 2018 के विधानसभा चुनाव में बीटीपी ने 6 जिलों की 11 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। इसमें 2 सीटें पार्टी जीती थी। एक सीट पर वह मामूली अंतर से हारी। हालांकि 8 जगह पर पार्टी प्रत्याशी अपनी जमानत बचा नहीं सके। पार्टी को कुल 2,55,100 वोट मिले, जो कुल मतदान का महज 0.72 प्रतिशत रहा। गौरतलब है कि गुजरात में छोटू भाई बसवा ने 2017 में बीटीपी का गठन किया था। राजस्थान के साथ गुजरात, एमपी एवं महाराष्ट्र के आदिवासी इलाकों में बीटीपी का प्रभाव है। प्रमुख मांग या मुद्दा भील प्रदेश की मांग और आदिवासी क्षेत्र में वन अधिकार मान्यता कानून एवं पेसा कानून पूरी तरह से लागू करवाना है।

आम आदमी पार्टी पहले खड़ा करेगी संगठन

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब सवा साल के आसपास का समय है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने चुनाव के हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी है। हालांकि आप पार्टी भी चुनाव के हिसाब से तैयारी कर रही है, लेकिन उसके सामने सबसे बड़ी समस्या संगठन का नहीं होना है। पार्टी ने फिलहाल सभी इकाइयों को भंग कर रखा है। यही वजह है कि पार्टी धरातल पर कहीं नजर नहीं आ रही है।

बीटीपी से गठबंधन की एक वजह यह भी

- Advertisement -

बीटीपी ने 2018 के विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। पार्टी भले ही दो सीटें जीती हो, लेकिन उनकी परफोरमेंस अच्छी रही। वही गुजरात में बीटीपी का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है, इस वजह से वहां आप पार्टी से उसने गठबंधन किया है। वहां 15 फीसदी वोटबैंक आदिवासी है

2018 में बीटीपी की परफोरमेंस

डूंगरपुर : 4 में से 2 सीटें जीती। इसमें चौरासी से राजकुमार रोत को 64119 एवं सागवाड़ा से रामप्रसाद को 58406 वोट मिले। दोनों ने जीत दर्ज की। आसपुर में 51732 वोट लेकर पार्टी प्रत्याशी पांच हजार वोटों के अंतर से हारे। डूंगरपुर में पार्टी प्रत्याशी 13004 वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी, शादी में गया था परिवार
बीकानेर
खाजूवाला की तावणियां कॉलोनी में पुलिस रेड, गांजा-स्मैक व हथियार जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में घंटों बंद रहेगी बिजली
बीकानेर
बीकानेर में रिलायंस स्मार्ट मार्ट से लाखों का सामान गायब
बीकानेर
बीकानेर में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, पिकअप को टक्कर मार होटल में घुसा
बीकानेर
बीकानेर: पति-पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाला गया
बीकानेर
बीकानेर मूल व्यापारी दंपती से 20 लाख के आभूषण लूटे गए
बीकानेर
मायरा जा रही स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 3 घायल, जेसीबी से निकाला
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

मायरा जा रही स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 3 घायल, जेसीबी से निकाला

Published February 19, 2026
राजस्थान

राजस्थानी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने हेतु 21 फरवरी को धरना

Published February 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम, आईएमडी का बारिश और तेज हवा का अलर्ट

Published February 18, 2026
राजस्थान

39 दिन से लापता दो दोस्तों के शव तालाब में डूबी कार से बरामद

Published February 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?