Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बड़ी खबर:दहेज के लिए ससुराल वालों ने निकाला घर से, दुखी होकर पूरा परिवार नहर में कूदा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बड़ी खबर:दहेज के लिए ससुराल वालों ने निकाला घर से, दुखी होकर पूरा परिवार नहर में कूदा
बीकानेरराजस्थान

बड़ी खबर:दहेज के लिए ससुराल वालों ने निकाला घर से, दुखी होकर पूरा परिवार नहर में कूदा

editor
editor Published August 7, 2023
Last updated: 2023/08/07 at 3:49 PM
Share
SHARE
Share News

बीकानेर. बड़ी बेटी की बड़े अरमान से नौ महीने पहले शादी की। शादी के समय ससुराल वालों ने कोई दहेज नहीं लिया। सब बहुत खुश हुए। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालवाले परेशान करने लगे। बाप-मां ने ससुराल वालों के आगे हाथ जोड़े। पैर पकड़े, लेकिन वे नहीं माने। बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडि़त ने महिला थाने में लिखित परिवाद दिया। सुनवाई नहीं होने पर परेशान होकर पूरे परिवार ने खुदकुशी करने जैसा कदम उठा लिया। यह दास्तां है लेघा बाड़ी में रहने वाले मनीष तंवर के परिवार की।मनीष तंबर ने पिछले साल चार नवंबर को अपनी बड़ी बेटी अनुष्का की शादी किश्मीदेसर निवासी युवक से की। शादी के समय लडक़े वालों ने कोई दहेज नहीं लिया और एक रुपए नारियल में शादी की। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही सास व उसका पति दहेज के लिए परेशान करने लगे। मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब परिवार व रिश्तेदारों ने पंचायती कर एकबारगी मामला सुलटाया। अभी दो महीने पहले अनुष्का ससुराल से पीहर आ गई। पीडि़ता अनुष्का ने अपने मां-बाप के साथ महिला थाने में जाकर परिवाद भी दिया।हताश होकर नहर में कूदे मनीष के मुताबिक, पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर पूरा परिवार हताश हो गया। शनिवार को वह पत्नी मंजू देवी, बेटी अनुष्का (19), परी (14) एवं पूर्णिमा (11) के साथ कोडमदेसर के लिए रवाना हुआ। कोडमदेसर से पहले नहर में पूरे परिवार ने छलांग लगा दी। इससे पहले पूरे परिवार ने गोलियां खाई। गनीमत थी कि किसी ग्रामीण ने पांचों को एक साथ नहर में छलांग लगाते देख लिया। तब बाकी ग्रामीणों के साथ आधे घंटे की मशक्कत से सबको बाहर निकाला लिया। मनीष के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचित किया। मनीष की मां व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें घर ले गए। रात को पांचों की तबीयत खराब होने पर उन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती किया गया।
कोई परिवाद नहीं दिया
किसी अनुष्का या उसके परिजनों ने कोई परिवाद दिया है, तो मेरी जानकारी में नहीं है। पीडि़ता को ससुराल पक्ष परेशान कर रहा है, तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे। पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, यह आरोप निराधार है।


Share News

editor August 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली चोरी पर स्थाई लोक अदालत सिर्फ समझौता करा सकती है: कोटा फैसला
बीकानेर
अनूपगढ़ में ट्रक ने कुचलीं 200 भेड़ें, एक भेड़पालक की मौत
बीकानेर
राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 23 जिला अध्यक्ष घोषित
राजनीति राजस्थान
10 साल में कितना बदला भारत: डिजिटल इंडिया की बड़ी उपलब्धियां
देश-दुनिया
राहुल गांधी के करीबी कुणाल पाटिल ने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का थामा दामन
राजनीति
बीकानेर सहित प्रदेश की मंडियां 4 दिन रहेंगी बंद, व्यापारियों का आंदोलन शुरू
बीकानेर
बीकानेर में पिकअप की टक्कर से किशोर की मौत, बस का कर रहा था इंतजार
crime बीकानेर
राजस्थान के 25 से अधिक जिलों में बारिश का अलर्ट, उमस से बढ़ी परेशानी
Weather

You Might Also Like

बीकानेर

बिजली चोरी पर स्थाई लोक अदालत सिर्फ समझौता करा सकती है: कोटा फैसला

Published July 1, 2025
बीकानेर

अनूपगढ़ में ट्रक ने कुचलीं 200 भेड़ें, एक भेड़पालक की मौत

Published July 1, 2025
राजनीतिराजस्थान

राजस्थान कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के 23 जिला अध्यक्ष घोषित

Published July 1, 2025
बीकानेर

बीकानेर सहित प्रदेश की मंडियां 4 दिन रहेंगी बंद, व्यापारियों का आंदोलन शुरू

Published July 1, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?