Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ग्रामीण विकास और पंचायती राज की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूगल टॉप, बीकानेर सबसे निचले पायदान पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ग्रामीण विकास और पंचायती राज की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूगल टॉप, बीकानेर सबसे निचले पायदान पर
बीकानेर

ग्रामीण विकास और पंचायती राज की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूगल टॉप, बीकानेर सबसे निचले पायदान पर

admin
admin Published August 1, 2022
Last updated: 2022/08/01 at 8:19 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज और जलग्रहण की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन और पंचायत राज विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर पूगल को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। कोलायत को दूसरा, खाजूवाला को तीसरा और बज्जू खालसा को चौथा स्थान मिला। उन्होंने बताया कि इस सूची में बीकानेर सबसे निचले पायदान पर रहा, जबकि श्रीडूंगरगढ़ को पांचवां, पांचू को छठा, लूणकरणसर को सातवां और नोखा को आठवां स्थान मिला। उन्होंने कहा कि निचले पायदान पर रहने वाली पंचायत समितियां अपना परिणाम सुधारे। अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इन योजनाओं की हुई समीक्षा
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने मनरेगा, पीएमएवाई, राजीव गाध्ंाी जल संचय योजना, एसबीएम-ग्रामीण, सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, बीएडीपी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन, महात्मा गांधी ग्रामीण जन भागीदारी योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम और एफएसएसी, एसएफसी सहित ग्यारह प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2021-22 के स्वीकृत आवास निर्माण में जिला प्रदेश में पहले स्थान पर है। इस उपलब्धि को बनाए रखें तथा शत-प्रतिशत आवास निर्माण प्राथमिकता से किए जाने सुनिश्चित करें।
नियोजित हुई शत प्रतिशत महिला मेट
जिला कलक्टर ने बताया कि मनरेगा के तहत चालू पखवाड़े में भी शत प्रतिशत महिला मेट नियोजित रही। इस पखवाड़े बज्जू खालसा में 21, बीकानेर में 62, श्रीडूंगरगढ़ में 43, खाजूवाला में 67, श्रीकोलायत में 13, लूणकरणसर में 47, नोखा में 74, पांचू में 65 तथा पूगल में 116 सहित कुल 508 महिला मेट कार्यरत रही। उन्होंने मनरेगा कार्यस्थलों पर श्रमिक बढ़ाने तथा इनका भुगतान निर्धारित समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एमएलए-एमपी लैड के बकाया कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के., सहित समस्त विकास अधिकारी मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp

admin August 1, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

बीकानेर में नथवाना स्टेशन के पास ट्रेन हादसा, कर्मचारी की मौत
बीकानेर
बीकानेर सहित पूरे राजस्थान में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
बीकानेर में गणगौर भजन संध्या का भव्य आयोजन
बीकानेर
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए दिन का संक्षिप्त भविष्यफल
राशिफल
मोमासर में परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, युवक पर मामला दर्ज
बीकानेर
पीबीएम जनाना अस्पताल में ठंडे पानी का प्याऊ शुरू
बीकानेर
नशीली ट्रामाडोल टेबलेट के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस में केस
बीकानेर
भाजपा देहात कार्यसमिति घोषित, 91 सदस्यों को जिम्मेदारी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में नथवाना स्टेशन के पास ट्रेन हादसा, कर्मचारी की मौत

Published April 6, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गणगौर भजन संध्या का भव्य आयोजन

Published April 6, 2026
बीकानेर

मोमासर में परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश, युवक पर मामला दर्ज

Published April 5, 2026
बीकानेर

पीबीएम जनाना अस्पताल में ठंडे पानी का प्याऊ शुरू

Published April 5, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?