Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पार्टियों से बेखबर है पुलिस, आये दिन होते है हादसे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सार्वजनिक स्थानों पर शराब पार्टियों से बेखबर है पुलिस, आये दिन होते है हादसे
बीकानेरराजस्थान

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पार्टियों से बेखबर है पुलिस, आये दिन होते है हादसे

editor
editor Published August 4, 2023
Last updated: 2023/08/04 at 3:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर. शहर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पार्टी करने वालों की ओर से वैसे भी पुलिस-आबकारी विभाग आंख मूंदे है। सोने पर सुहागा यह कि रेल पटरियां अब शराब के शौकीनों का नया ठिकाना बन रही हैं। यहां वे आम जिंदगी की भीड़-भाड़ से दूर रेलवे पटरियों के किनारे शौक से शराब की पार्टियां करते हैं। देर रात तक महफिलें जमी रहती हैं। यहां गौर करने वाली बात है कि शराब के नशे में ऐसी ही पार्टियों में झगड़े होते हैं, जो मारपीट से शुरू होकर कई बार हत्या जैसे दुखद अंत तक पहुंचते है। साथ ही शराब के नशे के आगोश में होने के कारण नशेडिय़ों के ट्रेनों की चपेट में आने का खतरा भी लगातार बना ही रहता है।ऐसे-ऐसे ठिकाने राणीसर बास िस्थत आबकारी विभाग के कार्यालय के नजदीक बाबूलाल फाटक के पास हर दिन शाम को शराब के शौकीनों की महफिलें सजती हैं। यह रेल-पटरियों पर बीयर व दारू के बोतलें लेकर बैठ जाते हैं। रेलवे हॉस्पिटल रोड पर तीन शराब के ठेके खुले हुए हैं। इन ठेका संचालकों ने शराब की दुकान में पीछे से गेट व खिडक़ी निकाल रखी है। इससे इन्हें दो फायदे होते हैं। एक दो वे देर रात तक पीछे के दरवाजे से शराब बेचते रहते हैं। दूसरा-शराब पीने वालों को पीछे बिना रोक-टोक बैठने का स्थान भी मिल जाता है। यहां शराब पीने के बाद अक्सर झगड़े होने की खबरें भी मिलती रहती हैं।
पहले भी हो चुके हैं हादसे, आमजन सबक ले रहा न अफसर
पिछले साल बाबूलाल फाटक से थोड़ा आगे लालगढ़ स्टेशन की तरफ पटरियों पर बैठे दो व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गए थे, जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया था। वहीं चार महीने पहले भी विजयनगर का एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था। कोटगेट फाटक से लेकर बाबूलाल फाटक, नागणेचेजी मंदिर से घड़सीसर तक, पूगल ओवरब्रिज के पास, लालगढ़ रेलवे स्टेशन से रामपुरा बाइपास तक हर महीने कोई न कोई ट्रेन की चपेट में आकर जान गवां रहा है। इसके बावजूद न तो आमजन सबक ले रहा हैं और ना ही जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे रहे हैं।गांवों में खोल रहे अवैध शाखाएं गांवों की हाल तो और खराब है। शराब ठेकेदारों ने गांवों में अवैध शाखाएं खोल रखी हैं। इतना ही नहीं, यहां पर ये तय दर से अधिक पर भी शराब बेचते हैं। इन अवैध शाखाओं के संबंध में कई बार आबकारी विभाग के अधिकारियों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता।यहां-यहां जमी रहती है महफिल
बाबूलाल फाटक के पास रेल पटरियों के ईद-गिर्द, गजनेर रोड पट्टी पेड़ा, करणी सिंह स्टेडियम के पीछे व साइकिल वेलोड्रम मैदान, पब्लिक पार्क, शिवबाड़ी कैमल फार्म रोड, सुजानदेसर काली माता मंदिर के पीछे रोही में, श्रीरामसर िस्थत लेघाबाड़ी के पीछे, सुभाषपुरा के पीछे, सूरसागर के पास, जूनागढ़ के पीछे, कीर्तिस्तंभ, एमएन हॉस्पिटल के सामने, गजनेर रोड, विवेकनगर, रामपुरा बस्ती, रामपुरा बाइपास, पूगल रोड ओवरब्रिज, कृषि अनाज मंडी से लालगढ़ जाने वाली सडक़, घड़सीसर रेल फाटक सहित अन्य जगहों पर खुलेआम शराब की महफिले देर रात तक जमी रहती है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor August 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

Modi becomes longest-serving head of government in India
इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता
बीकानेर
RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News
बीकानेर
RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News
बीकानेर
पानी समझकर स्प्रे पीने से महिला की मौत, खेत में हादसा – Bikaner News
बीकानेर
India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर

You Might Also Like

Modi becomes longest-serving head of government in India
बीकानेर

इतिहास में दर्ज हुआ नाम: मोदी बने सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाले नेता

Published March 22, 2026
बीकानेर

RTE भुगतान नहीं तो प्रवेश नहीं, प्राइवेट स्कूल संचालकों का ऐलान – Bikaner News

Published March 22, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
बीकानेर

पश्चिम एशिया तनाव पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक, आपूर्ति की समीक्षा – National News

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?