Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: 93 रुपए सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर घरेलु सिलेंडर पर कोई राहत नहीं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > 93 रुपए सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर घरेलु सिलेंडर पर कोई राहत नहीं
जयपुरराजस्थान

93 रुपए सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर घरेलु सिलेंडर पर कोई राहत नहीं

editor
editor Published August 1, 2023
Last updated: 2023/08/01 at 3:40 PM
Share
SHARE
Share News

 

जयपुर।भारतीय तेल और गैस कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने आज लिक्विड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की कीमतों का रिव्यू करते कीमतों में बदलाव किया है। कंपनी ने आज से कॉमर्शियल उपयोग के सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। जबकि घरेलु उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी है। 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पर आज जयपुर में 93 रुपए तक घटाए है। तेल गैस कंपनियों से जारी रेट लिस्ट के मुताबिक कॉमर्शियल उपयोग का गैस सिलेण्डर जो कल तक 1803 रुपए में बाजार में मिलता था। वह आज से कम होकर 1710 रुपए में उपलब्ध होगा। इससे पहले जून में कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस की कीमतों में 7 रुपए का इजाफा किया था। ये लगातार चौथा महीना है, जब कंपनियों ने कॉमर्शियल उपयोग के सिलेंडर की कीमतें में बदलाव किया है। लेकिन तब से अब तक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। बाजार में आज भी घरेलू उपयोग का 14.2 किलोग्राम का गैस सिलेंडर पहले की दर 1106.50 रुपए में ही मिल रहा है।

राज्य सरकार दे रही है 500 रुपए में सिलेण्डर

राजस्थान में कांग्रेस की सरकार वर्तमान में उज्जवला और बीपीएल कनेक्शनधारियों को घरेलु उपयोग का सिलेण्डर 500 रुपए में उपलब्ध करवा रही है। इन उपभोक्ताओं को सरकार हर महीने डीबीटी के जरिए सिलेण्डर खरीद की डिफरेंस राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर रही है। जून में राज्य सरकार ने 14 लाख लाभार्थियों के खाते में 60 करोड़ की गैस सब्सिडी राशि ट्रांसफर की थी। इसके बाद जुलाई में भी इतनी संख्या में उपभोक्ताओं के खातों में सब्सिडी की राशि ट्रांसफर की थी। घरेलू सिलेंडर के दाम अभी भी एक हजार रुपए की ऊपर हैं।आपको बता दें कि राजस्थान में तीनों तेल गैस कंपनियों के एक करोड़ 75 लाख 48 हजार से ज्यादा उपभोक्ता है। गैस की कीमतों में कम और बढ़ने का सीधा असर अब इन उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है।केंद्र सरकार ने अप्रैल 2020 में लॉकडाउन लगने के बाद से रसोई गैस पर दी जाने वाली सब्सिडी को अघोषित तौर पर बंद कर रखा है। अप्रैल 2020 तक लोगों को रसोई गैस पर 147 रुपए की सब्सिडी मिलती थी।

- Advertisement -

Share News

editor August 1, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

मानसून और कला का संगम बना ‘रंग मल्हार’ का 16वां संस्करण
बीकानेर राजस्थान
घर पर खड़ी गाड़ी का दोबारा कटा टोल, लोग हैरान
बीकानेर
सोलर प्रोजेक्ट में पेड़ों की कटाई पर संभागीय आयुक्त की सख्ती
बीकानेर
भारतमाला रोड पर अफीम के साथ युवक गिरफ्तार, कार भी जब्त
crime बीकानेर
गिरवरसर में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत
बीकानेर
अमेरिका में NIA के वॉन्टेड समेत 8 भारतीय मूल के गैंगस्टर गिरफ्तार
देश-दुनिया
बीकानेर पीबीएम अस्पताल बना चोरों का अड्डा, बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ीं
बीकानेर
APK फाइल खोलते ही बैंक अकाउंट हो सकता है हैक, पुलिस ने दी चेतावनी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

मानसून और कला का संगम बना ‘रंग मल्हार’ का 16वां संस्करण

Published July 13, 2025
जयपुर

जयपुर में ईडी की छापेमारी, सोना-चांदी और करोड़ों की संपत्तियां जब्त

Published July 13, 2025
जयपुर

जयपुर पेट्रोल पंप पर QR कोड से ठगी का बड़ा मामला उजागर

Published July 13, 2025
राजस्थानशिक्षा

राजस्थान ओपन स्कूल में मार्कशीट घोटाला, एक लाख छात्रों की अंकतालिकाएं रोकी गईं

Published July 13, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?