Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने जिले में 21.04 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने जिले में 21.04 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास
बीकानेर

मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने जिले में 21.04 करोड़ के कार्यों का किया शिलान्यास

editor
editor Published July 31, 2023
Last updated: 2023/07/31 at 9:40 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

 

बीकानेर । मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जिले के 15 गांवों को डामर सड़कों से जोड़ने के लिए 21.04 करोड़ रुपए की लागत से कार्यों का शिलान्यास किया।जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में इन सड़कों का शिलान्यास किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल, विधायक श्रीडूंगरगढ़ गिरधारी लाल महिया व‌ अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ सार्वजनिक विभाग के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता व अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़े।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांव और ढाणियों तक विकास की राह को और अधिक मजबूत बनाने और ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है ।सड़कों की गुणवत्ता के साथ-साथ जनजातीय और मरुस्थलीय क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

 

- Advertisement -

*इन सड़कों का किया गया शिलान्यास*

मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की खाजूवाला पंचायत समिति की सुमेरपुर ( 3 एमडी डब्ल्यूएम) ,पूगल पंचायत समिति की रावलपुरा, खैरूवाला, ,कोलायत विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति बज्जू खालसा की कायमवाला, 2 बीएलएम (नयागांव) , बीकोलाई, 7जीडब्ल्यूएम, सोफरा नगर, हनुमाननगर चक 2 पीएसएम,

कोलायत पंचायत समिति की रेख राणासर, गुलाब नगर, गहलोत नगर , किसन नगर तथा नोखा विधानसभा क्षेत्र की नोखा पंचायत समिति की मानकासर के लिए सड़क कार्य का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार श्री डूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ के केउ नई हेतु भी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया ।

राज्य सरकार द्वारा जिले के 15 गांवों को जोड़ने के लिए 51.60 किलोमीटर की लंबाई में सड़कें बनाई जाएंगी , इन कार्यों पर करीब 21.04 करोड़ की लागत आएगी। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार सामान्य क्षेत्रों में 350 व इससे से अधिक आबादी तथा जनजातीय और मरुस्थलीय क्षेत्रों में ढाई सौ से अधिक आबादी के राजस्व गांवों व नए घोषित राजस्व गांवों को सड़कों से जोड़ने की विशेष रणनीति के तहत ये स्वीकृतियां जारी की गई है। कार्य में कार्यक्रम में प्रदेश के 1514 राजस्व गांवों को नवीन सड़कों से जोड़ने के कार्यों का शिलान्यास किया गया। इन कार्यों पर 2422 करोड़ रुपए की लागत आएगी।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 31, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर
लूणकरणसर में मंत्री गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों का लोकार्पण
बीकानेर
घर में काम करते समय गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू
बीकानेर
पश्चिमी राजस्थान में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, अलर्ट जारी
बीकानेर
चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Published March 22, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में मंत्री गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों का लोकार्पण

Published March 22, 2026
बीकानेर

घर में काम करते समय गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

Published March 22, 2026
बीकानेर

बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?