Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: संस्थाओं के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है केंद्र: मसीह
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > संस्थाओं के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है केंद्र: मसीह
बीकानेरराजस्थान

संस्थाओं के हितों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है केंद्र: मसीह

editor
editor Published July 29, 2023
Last updated: 2023/07/29 at 3:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र का प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच दो दिवसीय संवाद कार्यक्रम शनिवार को रविंद्र रंगमंच पर प्रारंभ हुआ।
उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले एनजीओ तथा राज्य सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में यह संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से एनजीओ की व्यवहारिक समस्याओं की जानकारी राज्य सरकार तक पहुंचेगी। वहीं सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से एनजीओ अवगत हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि सकारात्मक उद्देश्य के साथ कार्य करने वाले एनजीओ को जनसेवा के बेहतर अवसर दिए जाएंगे। वहीं इससे व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर स्वैच्छिक क्षेत्र सेवा केंद्र की स्थापना हुई है। केंद्र द्वारा सतत रूप से द्विपक्षीय संवाद किया जा रहा है। उन्होंने एनजीओ के प्रतिनिधियों का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में स्वयंसेवी संस्थाएं अपना सहयोग करें। स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष मुमताज मसीह ने कहा कि स्वेच्छा से समाज सेवा में जुटे संस्थानों के हितों को की सुरक्षा करने तथा उनकी समस्याओं के समाधान करने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 8 जिलों में ऐसे संवाद हो चुके हैं। दो दिनों तक चलने वाले इस संवाद में विभिन्न विभागों के अधिकारी राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताएंगे। उन्होंने संस्थान, ट्रस्ट और फाउंडेशन के रजिस्ट्रेशन और अधिक अधस्वीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं की जिला स्तर पर इनकी प्रभावी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि संवाद में पूर्ण गंभीरता से भागीदारी निभाएं। केंद्र के विशेष सलाहकार संजय गौड़ ने दो दिवसीय कार्यक्रम की आवश्यकता और रूपरेखा के बारे में बताया। इस दौरान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत, जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, डॉ. भीमराव अंबेडकर फाउंडेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, केंद्र के मनोनीत सदस्य प्रकाश गंगावत, सत्यनारायण मंगरोरा, मनोज जैमन,केंद्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष गोयल, सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक सुशील शर्मा, स्टेट कोर्डिनेटर अजय गौड़ बतौर अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने किया। इस दौरान जियाउर रहमान, सुमित कोचर, राहुल जादू संगत, सुषमा बारूपाल, राजेश दाधीच सहित सभी विभागों के अधिकारी व संस्थाओ से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 29, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर
लूणकरणसर में मंत्री गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों का लोकार्पण
बीकानेर
घर में काम करते समय गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू
बीकानेर
पश्चिमी राजस्थान में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, अलर्ट जारी
बीकानेर
चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Published March 22, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में मंत्री गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों का लोकार्पण

Published March 22, 2026
बीकानेर

घर में काम करते समय गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

Published March 22, 2026
बीकानेर

बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?