Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान में गरमाई सियासत के बीच उपचुनाव का ऐलान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान में गरमाई सियासत के बीच उपचुनाव का ऐलान
बीकानेर

राजस्थान में गरमाई सियासत के बीच उपचुनाव का ऐलान

editor
editor Published July 28, 2023
Last updated: 2023/07/28 at 5:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और सभी राजनीतिक दल अपने-अपने मिशन में पूरे दमखम के साथ जुट गए हैं। लेकिन इन सभी के बीच अब सभी की नजऱें विभिन्न जि़लों में होने जा रहे नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव पर टिक गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को उप-चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब आगामी दिनों में चुनाव संबंधी हलचलें परवान चढऩे वाली हैं।

गौरतलब है कि विभिन्न कारणों से नगरीय निकायों में सभापति और सदस्य पद जबकि पंचायती राज संस्थाओं में पंच, सरपंच और उपसरपंच के कई पद बीते 31 मई तक खाली हुए हैं। इसी के मद्देनजऱ चुनाव आयोग अब इन रिक्त हुए पदों को भरने के लिए उपचुनाव करवा रहा है। उपचुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।

10 जि़लों के नगरीय निकायों में घमासान

- Advertisement -

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नारायण सिंह ने बताया कि 10 जिलों में नगरीय निकायों के कुल 11 सदस्यों और एक सभापति के रिक्त पद के लिए उपचुनाव करवाए जा रहे हैं। इसके लिए 4 अगस्त को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त तक सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक (रविवार के अतिरिक्त) रहेगी।

इसके बाद 10 अगस्त को सुबह 10.30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी अपने नामांकन वापस ले सकेंगे। 14 अगस्त को चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा, तो वहीं 20 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 21 अगस्त को सुबह 9 बजे से मतगणना करके नतीजे घोषित होंगे।

28 अगस्त को मिलेगा अलवर का नया सभापति

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभापति पद के लिए अलवर नगरपरिषद में 22 अगस्त को लोक सूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 23 अगस्त सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगी। इसी तरह से 24 अगस्त सुबह 10.30 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी, 25 अगस्त दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी नाम वापस ले सकेंगे। इसी दिन नाम वापसी के तुरन्त बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन होगा। 28 अगस्त सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा जिसके तुरंत बाद उसी दिन मतगणना भी की जाएगी।

पंचायतों में मतदान 20 अगस्त, दो दिन बाद परिणाम

पंचायत समिति के 8 सदस्यों, सरपंच के 28 पदों, उपसरपंच के 28 पदों और पंचों के 285 पदों पर भी उपचुनाव होने जा रहे हैं। जारी कार्यक्रम के अनुसार रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए 4 अगस्त को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक, नामांकन जांच 11 अगस्त को जबकि नाम वापसी की अंतिम तिथि 12 अगस्त दोपहर 3 बजे तक होगी।

इसी तरह से 12 अगस्त को ही नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह आवंटन और अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 20 अगस्त को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक

मतदान होगा और दो दिन बाद 22 अगस्त को सुबह 9 बजे मतगणना के बाद नतीजे घोषित हो जाएंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सरपंच एवं पंचों के उपचुनाव के लिए 4 अगस्त को जिला निर्वाचन अधिकारी लोक सूचना जारी करेंगे। 13 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन प्रस्तुत किए जा सकेंगे। 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया रहेगी। इसके तुरन्त बाद इसी दिन चुनाव प्रतीकों का आवंटन और चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशित होगी।

20 अगस्त सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा और मतदान समाप्ति के बाद पंचायत मुख्यालय पर ही मतगणना की जाएगी। इसी तहत से उपसरपंच के उपचुनाव 21 अगस्त को आवश्यक होने पर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक मतदान होगा और इसके बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी।

प्रतिष्ठा का सवाल रहेंगे उपचुनाव

नगरीय निकायों से लेकर पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव कांग्रेस-भाजपा समेत अन्य राजनीतिक दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल रहेंगे। इन दलों की कोशिश ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर अपने प्रत्याशी या समर्थित प्रत्याशियों को जीत दिलाने की रहेगी। ये उपचुनाव इसी वर्ष के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से ऐन पहले हो रहे हैं, लिहाज़ा इन उपचुनावों का पैमाना और ज़्यादा बढ़ गया है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

India Energy Crisis: गर्मियों में बिजली कटौती की आशंका नहीं, बनाया ठोस प्लान – National News
देश-दुनिया
ईरान युद्ध में नई हलचल, हॉरमुज के पास पहुंची परमाणु पनडुब्बी – National News
देश-दुनिया
बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बीकानेर
लूणकरणसर में मंत्री गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों का लोकार्पण
बीकानेर
घर में काम करते समय गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू
बीकानेर
पश्चिमी राजस्थान में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, अलर्ट जारी
बीकानेर
चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बस स्टैंड पास दुकान में आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Published March 22, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में मंत्री गोदारा की जनसुनवाई, विकास कार्यों का लोकार्पण

Published March 22, 2026
बीकानेर

घर में काम करते समय गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच शुरू

Published March 22, 2026
बीकानेर

बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?