Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मनरेगा श्रमिकों ने पंचायत समिति में किया प्रदर्शन मनरेगा कार्यों और पीएम आवास योजना की जांच करवाने की मांग की
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मनरेगा श्रमिकों ने पंचायत समिति में किया प्रदर्शन मनरेगा कार्यों और पीएम आवास योजना की जांच करवाने की मांग की
बीकानेर

मनरेगा श्रमिकों ने पंचायत समिति में किया प्रदर्शन मनरेगा कार्यों और पीएम आवास योजना की जांच करवाने की मांग की

editor
editor Published July 26, 2023
Last updated: 2023/07/26 at 4:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अनूपगढ।अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 27 ए मनरेगा के मैट और श्रमिकों ने एलडीसी सुरेंद्र कुमार मीणा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मनरेगा में फर्जीवाड़ा बंद करने तथा मनरेगा कार्यों और प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच करवाने की मांग को लेकर पंचायत समिति में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पंचायत समिति में पहुंचे काफी संख्या में मनरेगा श्रमिकों ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी रविंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत 27 ए में लगातार 1 वर्ष से फर्जी तरीके से मनरेगा में मैट लगाए जा रहे हैं। कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को भी इसके बारे में अवगत करवाया गया है मगर कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। विकास अधिकारी रविंद्र शर्मा ने मनरेगा श्रमिकों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। मैट संदीप ने बताया कि श्रमिकों के द्वारा जब फर्जीवाड़े का विरोध किया गया तो 26 जुलाई को विरोध करने वाले श्रमिकों की हाजिरी नहीं ली गई और एलडीसी सुरेंद्र कुमार मीणा ने लगभग 40 से 50 श्रमिकों के फर्जी नाम मास्टर रोल में लिखवा दिए। प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने मांग की है कि मास्टरोल की भी जांच की जाए श्रमिकों ने आरोप लगाया है कि पीएम आवास योजना में भी एलडीसी के द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है एलडीसी के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की भी जांच निष्पक्ष की जाए। श्रमिकों ने इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन आज मनरेगा श्रमिकों के द्वारा विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में श्रमिकों ने मांग की है कि मनरेगा में मास्टरोल पैनल वार्ड वाइज दिए जाएं,मास्टरोल ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक द्वारा वितरण किए जाएं और मास्टरोल में मैट का नाम अवश्य दर्ज हो, रंजिशवश 26 जुलाई को जिन मनरेगा श्रमिकों की हाजिरी नहीं लगाई गई उनकी हाजिरी लगाई जाए और मैट को मस्टरोल वापस दिया जाए। मनरेगा के कार्यों और पीएम आवास योजना की जांच 7 दिनों में करवाई जाए। मनरेगा श्रमिकों ने बताया कि कनिष्ठ सहायक द्वारा गुमराह कर मैटो से मस्ट्रॉल वापस लिया गया है साथ ही मेटो के साथ भेदभाव किया जाता है इसलिए कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। पंचायत समिति में पहुंचे श्रमिकों के द्वारा मैच सुमन और जगतार सिंह पर मेटो के साथ गली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है।विकास अधिकारी रविन्द्र शर्मा ने बताया कि आज मनरेगा श्रमिकों ने समस्या से अवगत करवाया है और उनके द्वारा मनरेगा कार्यों व पीएम आवास योजना की जांच की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू
बीकानेर
पश्चिमी राजस्थान में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, अलर्ट जारी
बीकानेर
चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत
बीकानेर
डोडा तस्करी मामले में 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
पीहर जाने निकली महिला दो बच्चों संग लापता, मामला दर्ज
बीकानेर
कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बिजली पोल तोड़कर तार चोरी का मामला दर्ज, जांच शुरू

Published March 22, 2026
बीकानेर

पश्चिमी राजस्थान में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, अलर्ट जारी

Published March 22, 2026
बीकानेर

चूल्हे की चिंगारी से महिला झुलसी, इलाज के दौरान मौत

Published March 22, 2026
बीकानेर

डोडा तस्करी मामले में 30 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Published March 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?