Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: एक बार फिर हो रही सभी किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबीन की जांच, पहले चरण के आए सकारात्मक परिणाम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > एक बार फिर हो रही सभी किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबीन की जांच, पहले चरण के आए सकारात्मक परिणाम
बीकानेर

एक बार फिर हो रही सभी किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबीन की जांच, पहले चरण के आए सकारात्मक परिणाम

editor
editor Published July 25, 2023
Last updated: 2023/07/25 at 3:41 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की पहल पर लगातार दूसरे साल स्कूल और कॉलेज की छात्राओं के हीमोग्लोबीन की जांच की जा रही है। मिशन अगेंस्ट एनिमिया (एमएए-मां) के इस चरण की शुरूआत 18 जुलाई को हुई। मेडिकल टीमों द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में इसके लिए शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में मंगलवार को राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा महारानी किशोरी देवी सीनियर सैकण्डरी स्कूल में आयोजित शिविरों का जिला कलक्टर ने औचक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने बताया कि गत वर्ष 28 जुलाई को जिले भर के स्कूलों में आयोजित शिविर में 2 लाख 53 हजार 633 किशोरी बालिकाओं के हीमोग्लोबीन की जांच की गई। इस दौरान 7 से 10 ग्राम हीमोग्लोबीन वाली मॉडरेट श्रेणी में 90 हजार 604 किशोरी बालिकाएं पाई गई। यह कुल किशोरी बालिकाओं का 35.72 प्रतिशत था। इन सभी बालिकाओं की ट्रेकिंग च्मां-मोबाइल ऐपज् के माध्यम से की गई। इन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां उपलब्ध करवाई गई।इसके बाद दूसरे चरण में 24 और 25 जनवरी को मॉडरेट श्रेणी की 90 हजार से अधिक किशोरियों के खून की जांच दोबारा करवाई गई तथा इनकी ट्रेकिंग का कार्यक्रम अनवरत चलता रहा। इसी श्रृंखला में गत 17 जुलाई को मॉडरेट श्रेणी की किशोरियों के हीमोग्लोबीन की तीसरी बार जांच करवाई गई। इस बार सिर्फ 8 हजार 400 छात्राएं ऐसी पाई गई हैं, जिनका हीमोग्लोबीन 7 से 10 ग्राम के बीच है।

82 हजार से अधिक बालिकाएं आई हैल्दी श्रेणी में

जिला कलक्टर ने बताया कि पहले चरण की पहली जांच के दौरान मॉडरेट पाई गई 90 हजार 604 किशोरी बालिकाओं में से 82 हजार 129 किशोरी बालिकाओं को उपचारित करते हुए इन्हें हेल्दी कैटेगरी में लाया जा चुका है। यानि अब इनका हीमोग्लोबीन 10 ग्राम प्लस है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने बताया कि जिले में वर्ष 2021-22 में जहां आईएफए की 33 लाख गोलियां बांटी गई। वहीं वर्ष 2022-23 में चले सघन अभियान की बदौलत 91 लाख गोलियां वितरित की गई।

- Advertisement -

Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर
FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News
राजस्थान
ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?