Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऊर्जा मंत्री भाटी की अनुशंषा पर देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में 4.50 करोड़ की सड़कें हुई स्वीकृत
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ऊर्जा मंत्री भाटी की अनुशंषा पर देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में 4.50 करोड़ की सड़कें हुई स्वीकृत
बीकानेर

ऊर्जा मंत्री भाटी की अनुशंषा पर देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में 4.50 करोड़ की सड़कें हुई स्वीकृत

admin
admin Published July 31, 2022
Last updated: 2022/07/31 at 7:55 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की अनुशंषा पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में 4.50 करोड़ रुपये लागत की सी.सी. सड़कें स्वीकृत की गई हैं। 11 कि.मी. से अधिक लम्बाई में बनने वाली यह सड़कें देशनोक के विभिन्न मोहल्लों, महत्वपूर्ण केन्द्रों एवं लिंक रोड़ों को जोड़ने में बहुत उपयोगी साबित होंगी।
ऊर्जा मंत्री भाटी ने बताया कि स्थानीय आमजन एवं जनप्रतिनिधियों की मांग के अनुसार सड़क की आवश्यकता एवं महत्व के अनुरूप 11 सी.सी. रोड़ स्वीकृत करवाई गई हैं। इनमें (1) सी.सी. सड़क का निर्माण कार्य नापासर रोड़ से सोवा मार्ग वाया केसरदेसर मार्ग रेगर श्मशान के अन्य लिंक रोड़ तक 81.35 लाख रुपये की लागत से 2.0 कि.मी., (2) सी.सी. सड़क पुलिस स्टेशन से नखत बन्ना मन्दिर तक वाया अन्य लिंक रोड़ तक 61.02 लाख रुपये लागत से 1.5 कि.मी., (3) सी.सी. सड़क नायकों के चौक से ओसवाल श्मशान तक वाया अन्य लिंक रोड़ तक 21.16 लाख रुपये की लागत से 0.5 कि.मी., (4) सी.सी. सड़क पाबू खेजड़े से तेलियान खंदेडे तक 44.74 लाख रुपये की लागत से 1.1 कि.मी., (5) सी.सी. सड़क आई.डी.एस.एम.टी. की विभिन्न लिंक रोड़ का कार्य 44.67 लाख रुपये की लागत से 1.0 कि.मी., (6) सी.सी. सड़क भोलानाथ छात्रावास से पुराना बिजली बोर्ड ऑफिस तक वाया अन्य लिंक रोड़ 61.01 लाख रुपये की लागत से 1.5 कि.मी., (7) सी.सी. सड़क मनुज देपावत सर्किल से गौशाला होते हुये खेल स्टेडियम तक 40.68 लाख रुपये की लागत से 1.0 कि.मी., (8) सी.सी. सड़क जलदाय विभाग से कैलाश बोरड़ के घर तक 12 लाख रुपये की लागत से 0.295 कि.मी., (9) सी.सी. सड़क माणक जी अग्रवाल के घर से राठी कुआं होते हुये नापासर रोड़ तक 30.30 लाख रुपये की लागत से 0.745 कि.मी., (10) सी.सी. सड़क वार्ड नम्बर 1 की विभिन्न लिंक रोड़ों का कार्य 16.27 लाख रुपये की लागत से 0.40 कि.मी., (11) सी.सी. सड़क वार्ड नम्बर 2 की विभिन्न लिंक रोड़ों का कार्य 40.67 लाख रुपये की लागत से 1.0 कि.मी. शामिल हैं।
मंत्री भाटी ने बताया कि विगत 3 वर्ष 6 माह में देशनोक नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में सड़क निर्माण कार्य उनकी प्राथमिकता पर रहे हैं। पूर्व में भी करोड़ों रुपयों की लागत से सी.सी. सड़कों का जाल क्षेत्र के अधिकांश मोहल्लों तक पहुंच चुका है तथा आज स्वीकृत हुई इन सड़कों के निर्माण से शेष बचे हिस्से में भी सी.सी. रोड़ निर्माण पूर्ण होने की आशा है जिससे क्षेत्रवासियों को न केवल आवागमन में सुविधा होगी वरन वर्षा के समय जल भराव की स्थिति एवं डामर सड़कों के क्षतिग्रस्त होने की समस्या से भी निजात मिलेेगी।
ऊर्जा मंत्री ने देशनोक में सड़कों के विकास के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री श्री भजन लाल जाटव का आभार व्यक्त किया है। देशनोक नगर पालिका क्षेत्र में इन सी.सी. सड़कों के  स्वीकृत होने की खबर से खुशी की लहर है। नगर पालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश मुंधड़ा सहित विभिन्न पार्षदों एवं जनप्रतिनिधियों ने इन सड़कों की स्वीकृति पर प्रसन्नता जताते हुये ऊर्जा मंत्री एवं स्थानीय विधायक भंवर सिंह भाटी का आभार व्यक्त किया है।


Share News
Chat on WhatsApp

admin July 31, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

ससुराल प्रताड़ना से आहत विवाहिता ने नींद की गोलियां खाईं
बीकानेर
युवक को बुलाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, तीन नामजद
बीकानेर
सोमवार सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
बीकानेर
अमानत में दिए गहने लौटाने से इंकार, पुलिस में मामला दर्ज
बीकानेर
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में 25% नि:शुल्क प्रवेश प्रक्रिया शुरू – Bikaner News
बीकानेर
महाशिवरात्रि व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज – Mahashivratri
बीकानेर
रिश्तेदारों पर जेवर और नकदी हड़पने का आरोप, मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
गाड़ी रुकवाकर लूटपाट, पासवर्ड लेकर रकम ट्रांसफर, चार गिरफ्तार – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

ससुराल प्रताड़ना से आहत विवाहिता ने नींद की गोलियां खाईं

Published February 15, 2026
बीकानेर

युवक को बुलाकर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, तीन नामजद

Published February 15, 2026
बीकानेर

सोमवार सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद

Published February 15, 2026
बीकानेर

अमानत में दिए गहने लौटाने से इंकार, पुलिस में मामला दर्ज

Published February 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?