Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अभिव्यक्ति कौशल में महारत हासिल करने से छात्रों को मिलता है सकारात्मक नजरिया: ज्योतिप्रकाश रंगा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अभिव्यक्ति कौशल में महारत हासिल करने से छात्रों को मिलता है सकारात्मक नजरिया: ज्योतिप्रकाश रंगा
बीकानेरशिक्षा

अभिव्यक्ति कौशल में महारत हासिल करने से छात्रों को मिलता है सकारात्मक नजरिया: ज्योतिप्रकाश रंगा

editor
editor Published July 22, 2023
Last updated: 2023/07/22 at 7:49 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर – बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में ‘‘अभिव्यक्ति कौशल विकास’’ विषय पर एक सेमिनार का आयोजन रखा गया है। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में न्यूज एंकर श्री ज्योतिप्रकाश रंगा, संस्था अध्यक्ष श्री रामजी व्यास, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी मां सरस्वती के पूजन व दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित द्वारा मुख्य वक्ता का परिचय देते हुए स्वागत उद्बोधन करते हुए कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी गई। डॉ. पुरोहित ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ही यही है कि विद्यार्थियों मंे सार्वजनिक रूप से बोलने के कौशल का विकास हो। वर्तमान में जो हम विभिन्न स्किल्स यानि कौशलों के बारे में सीखे रहे हैं उनमें से एक सबसे महत्त्वपूर्ण कौशल ‘‘अभिव्यक्ति का कौशल’’ है, क्योंकि इससे हम न केवल दूसरों के साथ संवाद कर सकते हैं बल्कि अपने विचारों और भावनाओं को भी अभिव्यक्त कर सकते हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियांे को संबोधित करते हुए श्री ज्योति प्रकाश जी रंगा ने बताया कि सामाजिक जीवन में अभिव्यक्ति कौशल की आवश्यकता होती है। सामान्य वार्तालाप में भी इसका महत्व होता है। अच्छी अभिव्यक्ति के लिए रोचकता और सरसता होना आवश्यक है। संदेशों के आदान प्रदान के दौरान निरंतर क्रिया प्रतिक्रिया होती है। अभिव्यक्ति-कर्ता को गुण और दोषों की पहचान होनी चाहिए। अभिव्यक्ति एक प्रकार की शक्ति है। इसमें श्रेष्ठता को अपनाना जरूरी है। श्रेष्ठ संचालन के लिए विशिष्ट गुणों को व्यवहार में लाना आवश्यक है। व्यक्तित्व, भाषा, आवाज आदि के आधार पर अभिव्यक्ति कौशल बेहतर हो सकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति एक महत्वपूर्ण कला है, जो प्रयासों से निरंतर निखार पर आती है। वाणी के माध्यम से दूसरों तक अपने विचारों को पहुंचाने के लिए सजगता आवश्यक है। सामाजिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक क्षेत्र में अभिव्यक्ति कौशल बेहद जरूरी है। वर्तमान दौर में शिक्षक का दायित्व बहुत बढ़ गया है।

- Advertisement -

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष श्री रामजी व्यास एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने श्री ज्योतिप्रकाश रंगा को साफा, शॉल एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यगण डॉ. मुकेश ओझा, डॉ. रमेश पुरोहित, डॉ. रोशनी शर्मा, डॉ. नमामीशंकर आचार्य, श्री वासुदेव पंवार, श्री हितेश पुरोहित, श्री अजय स्वामी, श्री विकास उपाध्याय, श्री गुमानाराम जाखड़, श्रीमती अर्चना व्यास, श्रीमती जयन्ती पुरोहित, श्रीमती शालिनी आचार्य, श्रीमती प्रियंका आचार्य, सुश्री अंतिमा, श्री शिवशंकर उपाध्याय, श्री राजीव पुरोहित आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 22, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर: लाठी-सरियों से हमला, कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर: पेड़ काटते समय गिरा पेड़, 17 वर्षीय नाबालिग की मौत
बीकानेर
नेशनल हाईवे-62 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
बीकानेर
नयाशहर में मदद के बहाने युवक की सोने की चैन तोड़ी, आरोपी फरार
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सराहा राजस्थानी गीत ‘खुड़को… थारे नाम रो
बीकानेर
बीकानेर में बुजुर्ग महिला और उसके बेटे पर दो महिलाओं ने किया जानलेवा हमला
बीकानेर
बीकानेर के नोखा में बदमाशों ने युवक का रास्ता रोककर किया जानलेवा हमला
बीकानेर
बीकानेर: छात्रा हत्या मामले में प्रशासन-प्रतिनिधि वार्ता बेनतीजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर: लाठी-सरियों से हमला, कई आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Published February 23, 2026
बीकानेर

बीकानेर: पेड़ काटते समय गिरा पेड़, 17 वर्षीय नाबालिग की मौत

Published February 23, 2026
बीकानेर

नेशनल हाईवे-62 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

Published February 23, 2026
बीकानेर

नयाशहर में मदद के बहाने युवक की सोने की चैन तोड़ी, आरोपी फरार

Published February 23, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?