Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गहलोत सरकार ने अब इस तरह के प्रदर्शनों पर लिया बड़ा फैसला, होगी 10 साल तक जेल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > गहलोत सरकार ने अब इस तरह के प्रदर्शनों पर लिया बड़ा फैसला, होगी 10 साल तक जेल
जयपुरराजस्थान

गहलोत सरकार ने अब इस तरह के प्रदर्शनों पर लिया बड़ा फैसला, होगी 10 साल तक जेल

editor
editor Published July 20, 2023
Last updated: 2023/07/20 at 7:15 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। प्रदेश में आए दिन घटना—दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के शव को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर विराम लगाने के लिए राज्य सरकार सख्त कानून ला रही है। इसके तहत मृत शरीर को लेकर प्रदर्शन करने वालों को दो से दस साल तकी सजा का प्रावधान किया गया है। राज्य विधानसभा में आज राजस्थान में मृत शरीर का सम्मान विधेयक—2023 पर चर्चा कर पारित कराया जा रहा है।
इसलिए लाया गया है विधेयक
प्रदेश में पिछले कुछ सालों में शव को लेकर प्रदर्शन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें किसी भी प्रकार की घटना—दुर्घटना पर सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर कई दिनों तक शव के साथ प्रदर्शन हुए। इन आंदोलनों में सामान्य कानूनी प्रक्रिया के तहत तो सरकार ने आंदोलनकारियों पर कार्रवाई की, लेकिन मृत शरीर की दुर्दशा व उसके दाह संस्कार की अनिवार्यता के संबंध में किसी भी प्रकार की कानून नहीं होने के कारण सरकार को कई बार पीछे भी हटना पड़ा। इन तमाम वाकयों को देखने के बाद सरकार ने प्रदेश में मृत शरीर का सम्मान विधेयक लाने का का निर्णय कर कवायद की है।
कारावास व जुर्माने का प्रावधान
विधानसभा में पेश कानून के तहत मृत शरीर का यथाशीघ्र सम्मानपूर्वक धर्मानुसार अंतिम संस्कार नहीं करने और शव को लेकर किसी भी प्रकार का प्रदर्शन या धरना करने पर सरकार ने सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया है।
मृतक के परिजन शव को नहीं लेते है तो एक साल की जेल और जुर्माना का प्रावधान
शव को लेकर प्रदर्शन किया तो दो साल की जेल और जुर्माना
परिजन के अलावा कोई अन्य व्यक्ति प्रदर्शन करेगा तो छह माह से पांच साल तक का कारावास व जुर्माना
मृत के बारे में कोई प्राधिकारी या अन्य अनुवांशिक जानकारी और गोपनीय सूचना देता है तो उसे तीन से दस साल तक की सजा और जुर्माना
कोई भी इस प्रकार के षडयंत्र में शामिल होता है तो उसे अपराध करने वाला माना जाएगा और कानूनी प्रक्रिया के तहत दंडित किया जाएगा
राज्य सरकार का पक्ष
राज्य सरकार का मानना है कि प्रदेश में इस प्रकार के अन्यायपूर्ण मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इनको रोकने के लिए राज्य में सक्षम कानून नहीं होने के कारण कार्रवाई करने में परेशानी आ रही थी। इसके अलावा शवों का अभिलेख करना, डीएनए प्रोफाइलिंग, डिजिटलाइजेशन के माध्यम से जेनेटिक डाटा सूचना का संरक्षण भी करना जरुरी हो गया है। इस प्रकार के मामलों में गोपनीयता भंग होने से भी परेशानी हो रही है, जिसके लिए कानून बनाना जरुरी हो गया है।
मौताणा सहित कई मामले
प्रदेश में मुख्य रूप से देखा जाए तो डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, बारां, प्रतापगढ़ जैसे आदिवासी बाहुल्य जिलों में दुर्घटना या आकस्मिक मौत पर मौताणा लेने की परंपरा है। इसके अलावा पिछले दिनों सीकर, नागौर, भरतपुर और दौसा सहित विभिन्न जिलों में भी इस प्रकार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर
FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News
राजस्थान
ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए

Published March 21, 2026
राजस्थान

एक अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, FASTag पास की कीमत बढ़ी

Published March 20, 2026
राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?