Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जयकारों के साथ झूमते-नाचते जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जयकारों के साथ झूमते-नाचते जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक
बीकानेरराजस्थान

जयकारों के साथ झूमते-नाचते जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुए वरिष्ठ नागरिक

editor
editor Published July 20, 2023
Last updated: 2023/07/20 at 6:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बीकानेर से तीसरी विशेष ट्रेन गुरुवार को जगन्नाथपुरी के लिए रवाना हुई। ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच थिरकते वरिष्ठजनों ने निःशुल्क यात्रा की बेहतरीन सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जताया।

जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल, यशपाल गहलोत, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त ए.एच. गौरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) ओमप्रकाश सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस दौरान जिला प्रमुख ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रत्येक वर्ग एवं आयु के व्यक्तियों के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। वरिष्ठजनों के लिए यह योजना बेहद उपयोगी है। यशपाल गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की संवेदनशील नीतियों के कारण आज प्रदेश में खुशहाली का माहौल है।

- Advertisement -

इस दौरान राजकीय सार्वजनिक प्रन्यास मंडल के पूर्व सदस्य हीरालाल हर्ष, बंशीलाल आचार्य, राहुल जादूसंगत, रवि पारीक, अकरम अली आदि मौजूद रहे। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश पालीवाल ने यात्रा करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को फूल मालाएं देकर स्वागत किया।

*माहौल हुआ भक्तिमय, चेहरों पर दिखी खुशी*

ट्रेन रवानगी से पहले रेलवे स्टेशन का माहौल भक्तिमय हो गया। सभी वरिष्ठ नागरिकों ने जयकारों के साथ रेल में प्रवेश किया। इनके चेहरे पर यात्रा की खुशी साफ दिख रही थी।

जगन्नाथपुरी की इस विशेष ट्रेन में कुल 780 वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा में शामिल हुए। ट्रेन में बीकानेर संभाग के 281 यात्री रवाना हुए। इनमें से बीकानेर जिले के 81, चूरू के 65, हनुमानगढ़ के 55 और श्री गंगानगर के 80 यात्रियों को तीर्थ स्थल की यात्रा के लिए रवाना किया। यह ट्रेन 26 जुलाई को वापस आएगी। इसमें प्रभारी और सहप्रभारी के अलावा 22 अनुदेशक तथा मेडिकल टीम भी साथ रहेगी। वहीं सभी यात्रियों के लिए भोजन और आवास सहित सभी व्यवस्थाएं निःशुल्क रहेंगी।

*वरिष्ठ नागरिकों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार*

जगन्नाथपुरी के लिए जाने वाले यात्रियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। तीर्थ यात्री भैराराम ने कहा कि राज्य सरकार की इस योजना की बदौलत इस उम्र में भगवान जगन्नाथ के दर्शन का सौभाग्य मिला है। नारानी देवी ने कहा कि सरकार ने वरिष्ठजनों के लिए ऐसी योजना चलाकर उन्हें बड़ा अवसर दिया है। पुष्पा देवी ने सरकार का आभार जताया और कहा कि यह सरकार की अनूठी सौगात है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News
बीकानेर
ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News
बीकानेर
FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News
राजस्थान
ईरान ने अतिरिक्त तेल देने से किया इनकार, वैश्विक बाजार में चिंता – National News
देश-दुनिया
बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोलायत में 25 मार्च को निकलेगी भव्य धर्मयात्रा, तैयारियां तेज – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में ईद का उल्लास, ईदगाह में अदा हुई नमाज़ – Bikaner News

Published March 21, 2026
बीकानेर

ड्रोन से नशा तस्करी का मामला दर्ज, सीमा पर बढ़ी सख्ती – Bikaner News

Published March 21, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?