Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, बीकानेर सहित इन जिलों में अगले 48 घंटों तक होगी मूसलाधार बारिश
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > Weather > मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, बीकानेर सहित इन जिलों में अगले 48 घंटों तक होगी मूसलाधार बारिश
Weatherराजस्थान

मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी, बीकानेर सहित इन जिलों में अगले 48 घंटों तक होगी मूसलाधार बारिश

editor
editor Published July 19, 2023
Last updated: 2023/07/19 at 5:30 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही कई जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरु हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने जोधपुर और बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही भीलवाड़ा, पाली, बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनू, चूरू, अजमेर और नागौर में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बुधवार को अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडग़ढ़, डुंगरपुर, झालावाड़, कोटा, राजसमंद, टोंक, उदयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, पाली और श्रीगंगानगर में भारी बारिश हो सकती है।3 साल से बुजुर्गों को झटका दे रही है भारतीय रेलवे, इस रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कैसे
वहीं दूसरी तरफ जोधपुर शहर में करीब दस दिन से उमस से बेहाल शहर को मंगलवार रात को कुछ राहत मिल सकी। रात को झमाझम बरसात हुई। सडक़ों पर पानी बहने लग गया। लम्बे समय बाद बौछारें देखकर शहरवासियों की बांछे खिल गई। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा तट पर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। इसके आगामी 48 घंटों में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की सम्भावना है। इसके असर से प्रदेश में आगामी एक सप्ताह मानसून के सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। अधिकांश भागों में हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का भी पूर्वानुमान जताया गया है।
सूर्यनगरी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.3 और अधिकतम 35.2 डिग्री रहा। वातावरण में नमी का स्तर 79 से 58 के मध्य रहने और हवा मंद चलने से शहरवासी दिनभर उमस से बेहाल रहे। बादलों की हल्की आवाजाही के साथ धूप भी निकली रहने से तापमान कम होने के बावजूद तेज गर्मी का अहसास हो रहा था। केवल एसी में ही राहत महसूस हो रही थी। नमी के कारण कूलर भी फेल लग रहे थे। अत्यधिक उमस के कारण पंखे की हवा भी नहीं लग रही थी।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

धर्मयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सनातन धर्म पर बोले महावीर रांका
बीकानेर
बीकानेर में बाइक सवार युवक पर चाकू और लोहे के पाइप से हमला, तीन पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में कल कई इलाकों में बिजली कटौती, समय जारी
बीकानेर
कोटगेट-सांखला फाटक कार्य दिसंबर तक पूरा, इंडियन ऑयल लगाएगा पेट्रोल पंप
बीकानेर
देशनोक जा रहे तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत
बीकानेर
पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला
राजस्थान
राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
राजस्थान
यूडी टैक्स बकाया पर 20 प्रतिष्ठान सीज, निगम की सख्ती बढ़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सुनीता जलन्द्रा की संदिग्ध मौत, दहेज प्रताड़ना का मामला

Published March 19, 2026
राजस्थान

राजस्थान दिवस से पहले 345 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Published March 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट

Published March 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?