Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: स्कूल में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम रसोई घर के स्टोर के गेट का तोड़ा ताला, पोषाहार सामग्री लेकर हुए फरार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > स्कूल में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम रसोई घर के स्टोर के गेट का तोड़ा ताला, पोषाहार सामग्री लेकर हुए फरार
अनूपगढ़

स्कूल में चोरों ने वारदात को दिया अंजाम रसोई घर के स्टोर के गेट का तोड़ा ताला, पोषाहार सामग्री लेकर हुए फरार

editor
editor Published July 17, 2023
Last updated: 2023/07/17 at 4:49 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

अनूपगढ।अनूपगढ़ में चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरों ने राजकीय विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाला पोषाहार भी चुराना शुरू कर दिया है। अनूपगढ़ की ग्राम पंचायत 12 एबी के गांव 9 ए में स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल में रविवार रात को चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर विद्यालय में बने रसोईघर और स्टोर के गेट का ताला तोड़कर सरकार की तरफ से मिले पोषाहार की सामग्री को चुरा ले गए। स्कूल के प्रधानाध्यापक बबीता सेतिया आज स्कूल पहुंची तो रसोईघर और स्टोर का ताला टूटा हुआ मिला और सामान बिखरा हुआ मिला। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ जुट गई। प्रधानाध्यापक ने चोरी की सूचना पुलिस थाने में दी। प्रधानाध्यापक बबीता सेतिया ने बताया कि आज सुबह जब वह स्कूल पहुंची तो देखा कि रसोईघर और स्टोर रूम का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि जब रसोई घर और स्टोर रूम में जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ है। उन्होंने बताया कि बीती रात चोर बच्चों के मिलने वाले पोषाहार की सामग्री चुरा कर ले गए। प्रधानाध्यापक बबीता सेतिया ने बताया कि चोर एक भरा सिलेंडर, एक खाली सिलेंडर, लगभग डेढ़ क्विंटल गेहूं ,60- 70 किलो चावल सहित अन्य सामान चुरा ले गए हैं। स्कूल में हुई चोरी की वारदात की सूचना प्रधानाध्यापक ने आसपास के ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर काफी ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। प्रधानाध्यापक बबीता सेतिया ने बताया कि चोरी की वारदात की सूचना शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में नशा बढ़ रहा है और नशे की प्रवृत्ति के युवक की चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। क्षेत्र में आए दिन चोरी की वारदातें हो रही हैं मगर चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

दो दोस्तों से जातिसूचक गालियां, विरोध करने पर बेरहमी से की मारपीट
बीकानेर
सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और महंगा कैमरा चोरी
बीकानेर
ढाणी में घुसकर महिला से मारपीट, सिर पर वार का आरोप
बीकानेर
चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया
बीकानेर
पीबीएम में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक व्यास के बयान से हड़कंप
बीकानेर
शिक्षा विभाग में पेंशन स्वीकृति में देरी पर अफसर होंगे जिम्मेदार
बीकानेर
बीकानेर में आज आयोजित होगी ठाकुर जी भजन संध्या, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से 15 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

अनूपगढ़राजस्थान

सरपंच ने जान से मारने की धमकी दी,कहा- भ्रष्टाचार की मेरी शिकायत पर चल रही है जांच

Published November 30, 2023
अनूपगढ़राजस्थान

अवैध हथियार के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार, 15 जिंदा कारतूस बरामद

Published October 1, 2023
अनूपगढ़राजस्थान

बैटरी चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार,13 बैटरियां की बरामद

Published September 19, 2023
अनूपगढ़राजस्थान

भेड़ताल तक पहुंचा घग्घर नदी का पानी , जमीन का जलस्तर बढ़ा

Published August 9, 2023
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?