Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रामगढ़ टाइगर रिजर्व में 3 शावकों के साथ दिखी बाघिन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > रामगढ़ टाइगर रिजर्व में 3 शावकों के साथ दिखी बाघिन
जयपुरराजस्थान

रामगढ़ टाइगर रिजर्व में 3 शावकों के साथ दिखी बाघिन

editor
editor Published July 16, 2023
Last updated: 2023/07/16 at 5:01 PM
Share
SHARE
Share News

जयपुर .राजस्थान के बूंदी जिले में स्थित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में टाइग्रेस RVT – 2 अपने 3 शावकों के साथ नजर आई है। रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र में लगाए गए ट्रैप कैमरा की तस्वीरों में टाइग्रेस अपने 3 शावकों के साथ घूमती हुई नजर आई है। शावकों की उम्र करीब 2 से चार महीने की बताई जा रही है। इसमें बाद वन विभाग ने शावकों की सुरक्षा के लिए प्रबंध करना शुरू कर दिया है। टाइग्रेस और शावकों पर लगातार नजर रखी जाएगी।डीएफओ संजीव शर्मा ने बताया- टाइग्रेस RVT – 2 को पिछले साल 16 जुलाई के दिन ही रणथंभौर से रामगढ़ विषधारी लाया गया था। ऐसे में शिफ्टिंग के एक साल में ही बच्चे डिलीवर करने का प्रदेश में यह अनूठा मामला है। Fसके बाद अब रामगढ़ विषधारी में अब टाइगर कि संख्या बढ़कर पांच पर पहुंच गई है।राजस्थान स्टेट वाइल्डलाइफ बोर्ड के सदस्य धीरेंद्र के गोधा ने बताया- राजस्थान में लगातार बढ़ रही टाइगर की संख्या ना सिर्फ प्रदेशवासियों बल्कि, देशवासियों के लिए खुशी की खबर है। पिछले सप्ताह सरिस्का 2 शावकों की तस्वीर सामने आई थी। अब रामगढ़ विषधारी रिजर्व से शावकों के जन्म की खबर मिली है।इससे साफ जाहिर होता है कि राजस्थान सरकार द्वारा टाइगर्स के संरक्षण के लिए सही दिशा में सही तरीके से काम किया जा रहा है। जिससे न सिर्फ राजस्थान के जंगल आबाद रहेंगे। बल्कि, प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। वन विभाग के ACS शिखर अग्रवाल ने भी ट्वीट कर रामगढ़ में नन्हें शावकों की मौजूदगी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ‘लंबे इंतजार के बाद रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व से खुशखबरी मिली है। बेगम तीन शावकों के साथ दिखी है।’रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व को देश का 52वां टाइगर रिजर्व क्षेत्र है। जिसका कुल क्षेत्रफल 150189.21 हेक्टेयर है। इसमें एनटीसीए की अनुमति के बाद एक टाइगर RVT – 1 यहां पिछले साढ़े तीन साल से जबकि टाइग्रेस RVT – 2 पिछले साल 16 जुलाई को रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से यहां छोड़ी गई थी। वहीं अब RVT – 2 ने रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में 3 तीन शावकों को जन्म देकर प्रदेश में टाइगर के कुनबे को बढ़ा दिया है।बता दें कि पिछले सप्ताह राजस्थान के अलवर जिले में स्थित सरिस्का टाइगर रिजर्व में लगाए गए ट्रैप कैमरा में टाइग्रेस ST-19 अपने दो शावकों के साथ साथ बफर जोन में घूमती हुई नजर आई थी। जिसके बाद CM अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर खुशी जाहिर की थी। CM ने लिखा कि ‘वन में नव जीवन, सरिस्का टाइगर रिजर्व से 2 शावकों के जन्म का सुखद समाचार मिला। अब सरिस्का टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। पर्यावरण हेतु महत्वपूर्ण बाघों के संरक्षण हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।

‘राजस्थान के चारों टाइगर रिजर्व की स्थिति

जिला रिजर्व टाइगर की संख्या
सवाई माधोपुर रणथंभौर टाइगर रिजर्व 73+
अलवर सरिस्का टाइगर रिजर्व 30
बूंदी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व 5
कोटा मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व 1


Share News

editor July 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पीबीएम अस्पताल बना चोरों का अड्डा, बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ीं
बीकानेर
APK फाइल खोलते ही बैंक अकाउंट हो सकता है हैक, पुलिस ने दी चेतावनी
बीकानेर
जयपुर में ईडी की छापेमारी, सोना-चांदी और करोड़ों की संपत्तियां जब्त
जयपुर
जयपुर पेट्रोल पंप पर QR कोड से ठगी का बड़ा मामला उजागर
जयपुर
अहमदाबाद प्लेन हादसे में बचे इकलौते यात्री की PTSD से जंग जारी
देश-दुनिया
बीकानेर में सोलर प्लांट के लिए फिर काटे गए खेजड़ी के पेड़
बीकानेर
गलत जांच में नेत्रहीन दो माह जेल में, हाईकोर्ट ने दिए मुआवजे के आदेश
crime बीकानेर
बीकानेर में अवैध गतिविधियों पर पुलिस का शिकंजा, 200 जवानों का सर्च ऑपरेशन
crime बीकानेर

You Might Also Like

जयपुर

जयपुर में ईडी की छापेमारी, सोना-चांदी और करोड़ों की संपत्तियां जब्त

Published July 13, 2025
जयपुर

जयपुर पेट्रोल पंप पर QR कोड से ठगी का बड़ा मामला उजागर

Published July 13, 2025
राजस्थानशिक्षा

राजस्थान ओपन स्कूल में मार्कशीट घोटाला, एक लाख छात्रों की अंकतालिकाएं रोकी गईं

Published July 13, 2025
राजस्थान

आत्महत्या: प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव से युवक ने दी जान

Published July 12, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?