Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नेता हत्याकांड का नहीं मिला पुलिस को सबूत: 4 हजार मोबाइल लोकेशन खंगाले, नहीं हुआ खुलासा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बाड़मेर > नेता हत्याकांड का नहीं मिला पुलिस को सबूत: 4 हजार मोबाइल लोकेशन खंगाले, नहीं हुआ खुलासा
बाड़मेरराजस्थान

नेता हत्याकांड का नहीं मिला पुलिस को सबूत: 4 हजार मोबाइल लोकेशन खंगाले, नहीं हुआ खुलासा

editor
editor Published July 14, 2023
Last updated: 2023/07/14 at 7:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बाड़मेर।18 दिन बाद भी पुलिस को नहीं मिला हत्यारों का कोई क्लू।बाड़मेर सिवाना के मिठौड़ा कृषि फॉर्म हाउस पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व सरपंच आमसिंह मर्डर को 18 दिन बीत गए है। लेकिन पुलिस को अभी तक हत्यारों का एक भी क्लू नहीं मिला है। जांच शून्य से आगे नहीं बढ़ पाई है। पुलिस की टीमों ने 4 हजार मोबाइल लोकेशन खंगालने और 6 बार एफएसएल टीमों के ट्रेस आउट बाद भी हत्यारों को पकड़ नहीं पाई है। घटना के बाद एक दर्जन पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जगह-जगह दबिश दी। इधर खुलासा नहीं होने पर समाज व ग्रामीणों में आक्रोश है। दरअसल, कांग्रेस नेता और पूर्व सरपंच आमसिंह की मिठौड़ा कृषि हाउस पर 26 जून की रात को अज्ञात बदमाशों ने गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीमों की लाख कोशिश के बावजूद भी एक क्लू तक नहीं मिल पाया। वहीं पुलिस ने घटना स्थलल पर लगे मोबाइल टॉवर की रेंज में आने वाले करीब 4 हजार मोबाइल की लोकेशन खंगाली लेकिन ऐसा सबूत हाथ नहीं लगा जिससे जांच को आगे बढ़ा सकें। इसके अलावा एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है। छोटूसिंह हत्याकांड के आरोपियों का भी डेटा खंगाल लिए, लेकिन हत्या के कारणों की वजह भी पता नहीं चल पाई है इधर एसपी दिगंत आनंद के 10 दिन में हत्यारों की गिरफ्तारी के दिए आश्वासन के बाद अभी तक मामले का खुलासा नहीं होने पर राजपूत समाज व ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना के बाद एक दर्जन पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीमों के जगह-जगह दबिशें व 18 दिन से मिठौड़ा में डेरा जमाए बैठे आधा दर्जन अधिकारी अभी तक घटनास्थल के इर्द-गिर्द ही घूम रहे है। हत्यारों ने प्रोफेशनल तरीके से दिया अंजाम हत्यारों ने मर्डर की वारदात को बड़े ही शातिराना तरीके से अंजाम दिया। 5-6 बार एफएसएल टीम के मौके पर प्रयास करने के बाद भी कहीं पर हाथ-पैर या हथियार आदि का छोटा सा भी क्लू नहीं मिल पाया है। वहीं चर्चित व्यक्त के हत्या की जानकारी पर घटना स्थल पर 2 से 3 हजार लोगों की भीड़ मौके पर पहुंचने से पैरों के निशन व गंध के अलामात भी नष्ट होने पर डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम को किसी तरह की सफलता नहीं मिली। साथ ही मर्डर में उपयोग में लिया गया हथियार कूंठ काम लेना सामने आया है, जो आदिवासी इलाके में ज्यादा उपयोग में लिया जाता है। ऐसे में वारदता को बड़े ही शातिर तरीके से किसी प्रोफेशनल किलर द्वारा अंजाम देने का अंदेशा जताया जा रहा है। छोटूसिंह मर्डर के आरोपियों पर था सबसे अधिक संदेह, सबूत नहीं मिले साल 2019 में सिवाना कस्बे के मुख्य बाजार में मृतक आमसिंह के बड़े बेटे मालमसिंह पर बदमाश पृथ्वीसिंह व उसके साथियों ने फायरिंग कर जानलेवा हमला कर दिया था। इसमें मालमसिंह बाल-बाल बच गया, लेकिन उसके साथी छोटूसिंह के गोली लगने से मौत हो गई थी। उक्त मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पृथ्वीसिंह सहित उसके साथियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था, जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। ऐसे में पुलिस को शक की सुई भी पृथ्वीसिंह व उसकी गैंग की तरफ गई, लेकिन संदिग्धों की पूछताछ में कोई जानकारी सामने नहीं आई।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 14, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

1 मार्च से बिना सिम कार्ड नहीं चलेगा वॉट्सएप, सरकार सख्त
देश-दुनिया
27 फरवरी को बीकानेर के कई इलाकों में बिजली कटौती
बीकानेर
खाजूवाला में साढ़े छह लाख की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
बीकानेर
घर से नकदी और जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई युवती
बीकानेर
जेठानंद व्यास का विपक्ष पर तंज, भजनलाल सरकार का किया बचाव
बीकानेर
बीकानेर के सुलेरा गांव में खेत में काम करते समय आग में बुजुर्ग की मौत
बीकानेर
बीकानेर में अस्पतालों की लापरवाही से जन्म पंजीकरण में परेशानी
बीकानेर
बीकानेर में फांसी के फंदे पर झूली नाबालिग, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

पंचायत चुनाव हेतु अंतिम मतदाता सूची जारी, 4.02 करोड़ वोटर्स करेंगे मतदान

Published February 26, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ेगी गर्मी, अगले सप्ताह तापमान में 2-4 डिग्री उछाल

Published February 26, 2026
राजस्थान

बिग ब्रेकिंग: 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बीकानेर को मिला नया आईजी

Published February 24, 2026
राजस्थान

हिजाब पर रोक से छूटी परीक्षा, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब – Rajasthan News

Published February 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?