Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक टीम के रूप में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करे: शर्मा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक टीम के रूप में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करे: शर्मा
बीकानेरराजस्थान

जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक टीम के रूप में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करे: शर्मा

editor
editor Published July 9, 2023
Last updated: 2023/07/09 at 5:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

बीकानेर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित सभांग स्तरीय बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा मौजूद रहे।मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक टीम के रूप में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें। यह समन्वय निचले स्तर तक बना रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आगामी छह माह प्रदेश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस दौरान प्रत्येक स्थिति पर नजर रखी जाए। किसी भी घटना के पश्चात् कार्यवाही का रेसपोंस टाइम कम रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि निष्पक्ष और भयमुक्त निर्वाचन करवाना प्रशासन की पहली और सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संभाग का आपसी सौहार्द बरकरार रहे। इसे प्रभावित करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने सोशल मीडिया की प्रत्येक आवंछित पोस्ट पर कड़ाई से कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।

मुख्य सचिव श्रीमती शर्मा ने कहा कि अंतराष्ट्रीय सीमा से जुड़े संभाग के क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। अंतरराज्यीय गतिविधियों पर भी पूर्ण नजर रखी जाए। पुलिस एवं प्रशासन को जिले के प्रत्येक मजबूत और कमजोर पक्ष की जानकारी हो। जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक निचले स्तर तक नियमित रिव्यू करें।

- Advertisement -

पुलिस महानिदेशक श्री उमेश मिश्रा ने बीकानेर रेंज में पुलिस विभाग के कार्यों को सराहा और कहा कि बेहतर पुलिसिंग से यहां संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है। अपराधी समूहों की गतिविधियों में कमी आई है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा प्रत्येक कार्यवाही विधिक मापदण्डों के अनुसार की जाए। उन्होंने चुनावों के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्रों का साझा विजिट करने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के अनुभवों के आधार पर संवेदनशील क्षेत्रों में पूर्व तैयारी की जाए। उन्होंने अंतराज्यीय सीमाओं पर आवश्यकता के अनुसार नाकाबंदी एवं सतर्कता रखने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था संधारण से जुड़े संसाधनों के आकलन के लिए भी निर्देशित किया।

प्रमुख शासन सचिव (गृह) आनंद कुमार वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक से जुड़े। उन्होंने कहा कि जिलों में पुलिस मित्र एवं सुरक्षा सखियों को मुस्तैद करें।श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में एंटी ड्रग चौकियों की स्थापना की प्रगति जानी। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी फील्ड में जाएं, इससे बेहतर फीडबैक मिलेगा।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) श्री दिनेश एम.एन. ने कहा कि निचले स्तर तक एक्टिव पुलिसिंग का वातावरण तैयार हो, जिससे आमजन को पुलिस के प्रति विश्वास में और वृद्धि हो सके।संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने संभाग से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने नशे के विरुद्ध संभाग में चल रहे अभियान मनसा के क्रियान्वयन और परिणाम की जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश ने पुलिस विभाग द्वारा किए गए नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेंज में पहली बार साइबर रिस्पॉन्स टीम गठित की गई है।

बैठक में बीकानेर के जिला कलक्टर श्री भगवती प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्रीमती तेजस्विनी गौतम, श्रीगंगानगर के जिला कलक्टर श्री सौरभ स्वामी, पुलिस अधीक्षक श्री पारिस देशमुख, हनुमानगढ़ की जिला कलक्टर श्रीमती रुक्मणी रियार, पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर चौधरी, चूरू के जिला कलक्टर श्री सिद्धार्थ सिहाग, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार मीणा, अनूपगढ़ जिले की विशेषाधिकारी श्रीमती कल्पना अग्रवाल एवं ओएसडी (पुलिस) श्री राजेन्द्र कुमार ने जिलों से संबंधित बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस श्री यक्ष चौधरी, श्री प्रीतम कुमार एवं श्री सक्षम गोयल भी मौजूद रहे।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर
बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे
बीकानेर
बीकानेर में अचानक गिरा बिजली पोल, चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर में राशि डबल करने का झांसा देकर लाखों की ठगी, मामला दर्ज जांच शुरू
बीकानेर
भीलवाड़ा में कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव
बीकानेर
बीकानेर जयपुर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
बीकानेर
बीकानेर: घाटे से परेशान प्रॉपर्टी डीलर साजिद ने कुंड में कूदकर दी जान, नोखा में मातम
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में गलत इंजेक्शन लगाने से युवती की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर जेएनवीसी में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत

Published March 21, 2026
बीकानेर

एलपीजी किल्लत से गांवों में बदली रसोई, लोग फिर चूल्हे और लकड़ी पर लौटे

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अचानक गिरा बिजली पोल, चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?