Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सुसाइड के 7 महीने बाद मिला नोट:लिखा- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ससुरालवाले रुपए मांग रहे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > सुसाइड के 7 महीने बाद मिला नोट:लिखा- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ससुरालवाले रुपए मांग रहे
जयपुरराजस्थान

सुसाइड के 7 महीने बाद मिला नोट:लिखा- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ससुरालवाले रुपए मांग रहे

editor
editor Published July 8, 2023
Last updated: 2023/07/08 at 3:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर।पत्नी की मौत के बाद परेशान करने लगे थे ससुरालवाले।जयपुर में ससुरालवालों के टॉर्चर से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले युवक का 7 महीने बाद सुसाइड नोट सामने आया है। सुसाइड नोट में लिखा- झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ससुरालवाले रुपए मांग रहे हैं। आमेर थाने में शुक्रवार को मृतक की मां ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ASI राजेन्द्र कुमार कर रहे है। पुलिस ने बताया कि सद्भावना नगर नांगल सुसावतान आमेर निवासी रामदेवी (62) ने मामला दर्ज करवाया है। उनका बेटा मोहन लाल (32) कलर-पेंट का काम करता था। करीब 10 साल पहले मोहन लाल की शादी लक्ष्मी देवी से हुई थी। उनके 7-8 साल के दो बच्चे भी है। लम्बे समय से लक्ष्मी देवी शुगर की बीमारी से परेशान थी। सितम्बर 2022 में बीमारी के चलते लक्ष्मी देवी (30) की मौत हो गई थी। लक्ष्मी की मौत के बाद मोहन लाल को ससुरालवाले टॉर्चर करने लगे। उसके ससुर नारायण और साले जितेन्द्र, कृष्ण व मुकेश आए दिन उसके साथ मारपीट करते और पैसो के लिए दबाव डालते थे। दहेज हत्या के मामले में फंसाने की धमकी देकर तंग और परेशान करने लगे। मारपीट कर उससे रुपए ऐंठने लगे। परेशान होकर कर लिया सुसाइड 14 दिसम्बर 2022 को ससुरालवाले ने घर आकर मोहन लाल को धमकी देकर मारपीट की थी। धमकाया- 10 दिन में 2 लाख रुपए दे देना, नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। पैसों की व्यवस्था नहीं होने पर 25 दिसम्बर को मोहन लाल ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। आमेर थाना पुलिस ने आत्महत्या करने वाले कमरे को सीज कर दिया। पुलिस ने CHC आमेर में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। कमरा खुला तो मिला सुसाइड नोट पुलिस की ओर से कार्रवाई पूरी होने के बाद सीज कमरे को खोल दिया गया। परिवारवालों के कमरे की तलाश लेने पर मोहन लाल का मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में सुसरालवालों के टॉर्चर से परेशान होकर सुसाइड करने की बात लिखी मिली। झूठे केस मं फंसाने की धमकी देकर ससुरालवाले रुपए मांग रहे है। दहेज हत्या का मुकदमा लगाने की धमकी देकर आए दिन मारपीट कर रुपए ऐंठते है। धमकी दी थी कि 10 दिन में 2 लाख रुपए नहीं दिए तो तेरा और तेरे परिवार को जेल में सड़ा देंगे। 2 लाख रुपए दे देना, नहीं तो अंजाम ठीक नहीं होगा। यदि अपने बच्चों का मुंह देखना है तो रुपए दे देना।


Share News
Chat on WhatsApp

editor July 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के दो इनामी आरोपी 11 महीने बाद गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में पुलिस महकमे में बदलाव, दो थानों के थानाधिकारियों का तबादला
बीकानेर
सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार, करोड़ों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश
बीकानेर
श्रीगंगानगर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, जांच एजेंसियां अलर्ट
बीकानेर
आज का विस्तृत राशिफल: सभी राशियों के लिए धन, करियर, परिवार, स्वास्थ्य और भाग्य के खास संकेत
राशिफल
10वीं राज. बोर्ड परिणाम में सिंथेसिस प्री फाउण्डेशन के आधे विद्यार्थी 85 प्रतिशत से ऊपर
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर हाईवे पर कार-पिकअप भिड़ंत, कार में लगी आग, कई घायल
बीकानेर
चाइनीज मांझे से कटी नाक, अस्पताल में नहीं मिला डॉक्टर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थानशिक्षा

सिंथेसिस, बीकानेर में सत्र 2026-27 के नए बैच 23 मार्च से प्रारंभ

Published March 24, 2026
राजस्थान

RBSE 10वीं रिजल्ट जारी, ऐसे करें सबसे पहले चेक

Published March 24, 2026
राजस्थानशिक्षा

RBSE 10वीं रिजल्ट मार्च में, 69 साल में पहली बार नया रिकॉर्ड – Rajasthan News

Published March 22, 2026
राजस्थान

FSSAI के नए नियम से वेंडर्स को बड़ी राहत, लाइसेंस आसान – Rajasthan News

Published March 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?