Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: रेगिस्तानी जिलों में पारा 40 के पार; उमस-गर्मी से लोग परेशान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > रेगिस्तानी जिलों में पारा 40 के पार; उमस-गर्मी से लोग परेशान
जयपुरबीकानेर

रेगिस्तानी जिलों में पारा 40 के पार; उमस-गर्मी से लोग परेशान

editor
editor Published July 4, 2023
Last updated: 2023/07/04 at 2:59 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

जयपुर।सीकर के नीमकाथाना में सोमवार को बारिश हुई।
राजस्थान में आजकल अलग-अलग तरह के मौसम देखने को मिल रहे हैं। जहां पूर्वी राजस्थान के जिलों में बारिश का दौर जारी है, वहीं पश्चिमी राजस्थान में गर्मी और उमस तेज होती जा रही है। सोमवार को जयपुर, उदयपुर, अलवर समेत 10 से ज्यादा जिलों में एक से लेकर दो इंच तक बरसात हुई। बारिश के साथ ही इन शहरों में उमस भी तेज रही।उधर, जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ समेत अन्य शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। मौसम विभाग ने बुधवार देर शाम से राजस्थान में एक नया सिस्टम एक्टिव होने और 6 जुलाई से कई हिस्सों में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। पिछ्ले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो अलवर, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर में 5 से लेकर 54MM तक बरसात हुई। सबसे ज्यादा बरसात अलवर के तिजारा में 54MM रिकॉर्ड की गई। इन जिलों में बारिश के साथ उमस भी बनी हुई है।जयपुर में कल दिनभर तेज गर्मी और उमस रही। रात में भी मौसम परेशान करने वाला ही रहा। हालांकि कल देर शाम जयपुर के ग्रामीण इलाके रामगढ़ बांध, जमवारामगढ़, पावटा, बस्सी, चाकसू, कोटखावदा समेत कई जगह अच्छी बारिश हुई। बस्सी में 42MM बरसात दर्ज हुई।सीकर के नीमकाथाना में सोमवार को जमकर बारिश हुई।सीकर के नीमकाथाना में सोमवार को जमकर बारिश हुई।गंगानगर सबसे गर्म रहा पिछले 24 घंटे के दौरान गंगानगर जिला सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हनुमानगढ़ में कल अधिकतम तापमान 40.1, बीकानेर में 40.8, फलोदी में 40.2, जैसलमेर में 40.4 और अलवर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।तस्वीर जयपुर की है। यहां मानसून के बाद हरियाली ने एंट्री ले ली है।मौसम विभाग की ओर से जारी फोरकास्ट के मुताबिक मानसून ट्रफ लाइन वर्तमान में उत्तरी भारत (हिमालय के नजदीक) से गुजर रही है, जो एक-दो दिन में शिफ्ट कर मध्य भारत तक आने वाली है। इस सिस्टम के असर के कारण राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में 5 जुलाई की रात से मौसम में बदलाव होगा। 6 जुलाई से उत्तर-पूर्वी राजस्थान के हिस्सों में बारिश का दौर शुरू होगा। इस दौरान अजमेर, भरतपुर, कोटा, जयपुर, उदयपुर संभाग के सभी जिलों में 6 और 7 जुलाई को अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश होगी। वहीं, कुछ स्थानों पर भारी बारिश (60 से 80MM तक) हो सकती है।तस्वीर उदयपुर के पास थूर की पाल का है। फतहसागर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में 12 ज्योतिर्लिंग के प्रतिरूप को सोमवार सुबह यहां ले जाया गया। तालाब से गिरते पानी से अभिषेक करवाया गया।

प्रदेश में इन जगहों पर हुई बारिश

जगह बारिश (MM)
तिजारा (अलवर) 52
मालाखेड़ा (अलवर) 28
शेरगढ़ (बारां) 12
सीकरी (भरतपुर) 24
हमीरगढ़ (भीलवाड़ा) 47
भैंसरोड़गढ़ (चित्तौड़गढ़) 5
सिकराय (दौसा) 35
मंडावर (दौसा) 25
मनिया (धौलपुर) 12
बस्सी (जयपुर) 42
चाकसू (जयपुर) 39
पावटा (जयपुर) 37
अकलेरा (झालावाड़) 18
पिलानी (झुंझुनूं) 13
सपोटरा (करौली) 13
कानावास (कोटा) 13
दर्रा कॉलोनी (कोटा) 11
नन्दसमंद (राजसमंद) 32
नाथद्वारा (राजसमंद) 7
बौंली (सवाई माधोपुर) 5
लक्ष्मणगढ़ (सीकर) 26
निवाई (टोंक) 18
टोंक शहर 15
मदार (उदयपुर) 47
बड़गांव (उदयपुर) 11

- Advertisement -

 

 

 

 


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीलवाड़ा में कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव
बीकानेर
बीकानेर जयपुर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
बीकानेर
बीकानेर: घाटे से परेशान प्रॉपर्टी डीलर साजिद ने कुंड में कूदकर दी जान, नोखा में मातम
बीकानेर
आज का राशिफल सभी राशियों के लिए सफलता
राशिफल
राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए
राजस्थान
नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भीलवाड़ा में कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर जयपुर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर: घाटे से परेशान प्रॉपर्टी डीलर साजिद ने कुंड में कूदकर दी जान, नोखा में मातम

Published March 21, 2026
बीकानेर

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?