Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पति ने पत्नी को गला दबाकर मारने की कोशिश की, बेटी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बचाया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पति ने पत्नी को गला दबाकर मारने की कोशिश की, बेटी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बचाया
बीकानेर

पति ने पत्नी को गला दबाकर मारने की कोशिश की, बेटी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बचाया

editor
editor Published July 3, 2023
Last updated: 2023/07/03 at 4:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

हनुमानगढ़।पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी है।शराबी और नशेड़ी प्रवृत्ति के व्यक्ति ने अपनी पत्नी को जान से मारने की नियत से उस पर धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर दिया। गला दबाकर मारने की भी कोशिश की, लेकिन अड़ोस-पड़ोस के लोगों के बीच-बचाव करने पर वह अपने इरादों में कामयाब नहीं हो पाया। मामला गांव मोहनमगरिया का है। इस संबंध में टाउन पुलिस थाना में विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।जानकारी के अनुसार सुमन (35) पत्नी अमित नायक निवासी वार्ड 3, मोहनमगरिया ने अपने भाई नंदराम पुत्र देवीलाल नायक के साथ थाने आकर रिपोर्ट दी। सुमन ने बताया कि उसका पति अमित पुत्र हीरालाल शराबी और नशेड़ी किस्म का आदमी है। 28 जून को शाम करीब 5 बजे वह घर पर अकेली थी। इस दौरान अमित उसको जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार लेकर आया और सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। इसके बाद अमित ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की तो उसकी बेटी शोर मचाने लगी। शोर सुनकर अड़ोस-पड़ोस के लोग और भागवंती पत्नी गणेशाराम वहां आए और उसको छुड़ाया।सुमन ने बताया कि अगर पड़ोसी नहीं आते तो अमित उसको मार देता। इसके बाद अमित मौके से फरार हो गया। जाते समय धमकी दी कि आज तो बच गई, लेकिन आगे मौका मिलने पर मार कर रहेगा। सुमन ने बताया कि उसने अपने परिजनों को फोन कर इस बारे में बताया तो उन्होंने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसको शनिवार को छुट्टी मिली। सुमन ने बताया कि उसका पति अमित पहले भी एक-दो बार उसके साथ मारपीट करने के साथ ही जानलेवा हमला कर चुका है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर लिया है और जांच लखूवाली पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई सोहनलाल सांखला को सौंपी है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor July 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

भीलवाड़ा में कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव
बीकानेर
बीकानेर जयपुर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी
बीकानेर
बीकानेर: घाटे से परेशान प्रॉपर्टी डीलर साजिद ने कुंड में कूदकर दी जान, नोखा में मातम
बीकानेर
आज का राशिफल सभी राशियों के लिए सफलता
राशिफल
राजस्थान में गैस सिलेंडर बुकिंग के लिए ओटीपी अनिवार्य, नए नियम लागू किए गए
राजस्थान
नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

भीलवाड़ा में कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत, पुलिस क्वार्टर में मिला शव

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर जयपुर फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी, यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी

Published March 21, 2026
बीकानेर

बीकानेर: घाटे से परेशान प्रॉपर्टी डीलर साजिद ने कुंड में कूदकर दी जान, नोखा में मातम

Published March 21, 2026
बीकानेर

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?