Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नकली नोटों की जांच एसओजी को गांव में नकली नोट की छपाई
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > नकली नोटों की जांच एसओजी को गांव में नकली नोट की छपाई
crimeबीकानेर

नकली नोटों की जांच एसओजी को गांव में नकली नोट की छपाई

admin
admin Published July 30, 2022
Last updated: 2022/07/30 at 10:13 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पुलिस ने इस मामले में छह जनों को गिरफ्तार किया था। सभी के घरों पर अब छापेमारी हो रही है।
बीकानेर में नकली नोट छापने का कारखाना सिर्फ वृंदावन एन्क्लेव में नहीं बल्कि दो से तीन जगह था। बीकानेर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब नोखा के सुरपुरा में मास्टर माइंड चंपालाल के घर से पुलिस को प्रिंटर के साथ 14.56 लाख रुपए के नकली नोट मिले। आशंका जताई जा रही है कि करोड़ों रुपए के नोट सुरपुरा से छापकर भी बाजार में चलाए गए हैं। उधर, इस पूरे मामले की जांच स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) को सौंप दी गई है।

नकली नोट के मास्टर माइंड सुरपुरा के चंपालाल के घर से शुक्रवार को आईजी ऑफिस की विशेष टीम ने छानबीन की। इस दौरान वहां से 14.56 लाख रुपए के नकली नोट के साथ एक प्रिंटर मिला। इस प्रिंटर से यहां भी छपाई का काम चल रहा था। इतना ही नहीं पुलिस को यहां से 4 लाख 43 हजार रुपए के असली नोट भी बरामद किए। ये रुपए चंपालाल ने जाली नोट के बदले लिए थे। अब यह पता लगाया जा रहा है कि ये रुपए किससे और कितने जाली नोट के बदले लिए गए थे।

अब तक हुई बरामदगी

  • वृंदावन एन्क्लेव में स्थित मकान से पुलिस को दो करोड़ 74 लाख रुपए के नकली नोट, प्रिंटर सहित कई महत्वपूर्ण सामान मिला था।
  • इसके बाद रविकांत जाखड़ से 14 लाख 86 हजार दाे हजार के नकली नोट, एक प्रिंटर, दाे कागज के रिम बरामद किए हैं। यह बरामदगी जाखड़ के वैष्णोधाम के पास स्थित कमरे से हुई है, जाे उसने किराए पर ले रखा था। नोटों के बंडल तैयार मिले हैं, लेकिन यह पानी से गिले हाे रखे हैं।
  • इससे पूर्व टीम ने गुरुवार काे दीपक जीनगर के लूणकरणसर स्थित घर से 6 लाख 30 हजार रुपए और एक पेपर कट्टर बरामद हुआ। इस दाैरान दाे लाख 56 हजार रुपए के नोट पूरी तरह प्रिंट हाे रखे थे। इसमें पांच सौ व दाे हजार रुपए के जाली नोट है। बाकी रकम अधूरी प्रिंट हाे रखी थी।

अब एसओजी करेगी जांच

नकली नोट के इस मामले में अब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) जांच करेगी। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक एम.एल. लाठर ने आदेश कर दिए हैं। ऐसे में बीकानेर पुलिस अब तक की जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप देगी। अब तक सात आरोपी गिरफ्तार हाे चुके हैं। इन सभी को SOG के हवाले किया जा रहा है। पड़ताल में 43 युवकों के नाम सामने आए हैं, जिनका डोजियर बनाकर SOG को सौंपा जाएगा।

- Advertisement -

RBI भी कर रही है जांच

उधर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने भी जांच शुरू कर दी है। आरबीआई के अधिकारियों ने गिरफ्तार युवकों से भी पूछताछ शुरू की है वहीं नकली नोटों का परीक्षण भी किया जा रहा है। आरबीआई ये पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट छापने के बाद कहां कहां बाजार में उतारे गए। नोट्स की सीरिज सहित कई तकनीकी मामलों में छानबीन हो रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

admin July 30, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Leave a comment

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Latest Post

स्पा सेंटर के संदेह में पुलिस की दबिश, नशे में युवक गिरफ्तार
अजमेर
पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक
राजस्थान
बीकानेर में बाइक चोर गिरफ्तार, कई चोरी की वारदातों का खुलासा
बीकानेर
लापरवाही से बिगड़ सकते हैं बनते काम, जानिए आज का राशिफल
राशिफल
बीकानेर में मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने पर दो दोषियों को सजा
बीकानेर
बीकानेर में चार मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित, अनियमितताओं पर कार्रवाई
बीकानेर
बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन तेज, रविंद्र सिंह भाटी बोले- बड़े आंदोलन की जरूरत
बीकानेर
बीकानेर में बच्चों की मौत का बड़ा कारण बन रहा किडनी रोग: डॉ. तंवर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर में बाइक चोर गिरफ्तार, कई चोरी की वारदातों का खुलासा

Published February 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने पर दो दोषियों को सजा

Published February 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में चार मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित, अनियमितताओं पर कार्रवाई

Published February 2, 2026
बीकानेर

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन तेज, रविंद्र सिंह भाटी बोले- बड़े आंदोलन की जरूरत

Published February 2, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?