Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, तीन घायल एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, तीन घायल एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए
अनूपगढ़राजस्थान

जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, तीन घायल एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए

editor
editor Published June 26, 2023
Last updated: 2023/06/26 at 5:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

अनूपगढ।अनूपगढ़ के गांव पुराने बिंजोर में रविवार रात जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया और दोनों पक्षों एक दूसरे पर लाठी और डंडों से हमला किया। झगड़े में दोनों पक्षों के एक युवती सहित तीन लोग घायल हुए हैं। तीनों घायलों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से अनूपगढ़ के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया जा रहा है।दोनों पक्षों की ओर से इसकी सूचना अनूपगढ़ पुलिस थाने में दी गई। सूचना मिलने पर एएसआई पृथ्वी सिंह नरूका राजकीय अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद था उस जमीन को वन विभाग के अधिकारियों ने अतिक्रमण मुक्त करवाया था।हमले में घायलों का राजकीय अस्पताल में इलाज जारी है।मक्खन सिंह (38) पुत्र फौजा सिंह ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ अपने घर पर था। रात लगभग 10-11 बजे के बीच में जोगिंद्र सिंह 8 से 10 व्यक्तियों के साथ उसके घर आया और लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।मक्खन सिंह ने बताया कि जोगेंद्र सिंह और अन्य हमलावरों के द्वारा हमला किए जाने पर उन्होंने शोर मचाया, तो ग्रामीणों ने मौके पहुंचकर उनका बीच-बचाव किया। हमले में मक्खन सिंह के पैरों में चोट लगी थी। ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से मक्खन सिंह को अनूपगढ़ के राजकीय अस्पताल ले गए जहां मक्खन सिंह का इलाज जारी है।जोगिंद्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने बताया कि वो अपनी पत्नी चंदो बाई और बेटी अंजू बाला के साथ घर पर ही था। मक्खन सिंह 12-15 लोगों के साथ रात उसके घर में घुसा और उन पर हमला कर दिया। उनके द्वारा किए गए हमले में जोगेंद्र सिंह और उसकी बेटी अंजू घायल हो गए। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने बीच बचाव करते हुए अनूपगढ़ की राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इनका भी इलाज जारी है।घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्राम पंचायत 27ए के सरपंच मनवीर सिंह और ग्राम पंचायत 4 एमएसआर के सरपंच सुभाष सहारण राजकीय अस्पताल पहुंचे। दोनों सरपंचों ने दोनों पक्षों से समझाइश की जा रही है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

दो दोस्तों से जातिसूचक गालियां, विरोध करने पर बेरहमी से की मारपीट
बीकानेर
सूने मकान के ताले तोड़ नकदी और महंगा कैमरा चोरी
बीकानेर
ढाणी में घुसकर महिला से मारपीट, सिर पर वार का आरोप
बीकानेर
चरवाहे युवक की हत्या कर शव बैर के पेड़ से लटकाया
बीकानेर
पीबीएम में भ्रष्टाचार के आरोप, विधायक व्यास के बयान से हड़कंप
बीकानेर
शिक्षा विभाग में पेंशन स्वीकृति में देरी पर अफसर होंगे जिम्मेदार
बीकानेर
बीकानेर में आज आयोजित होगी ठाकुर जी भजन संध्या, प्रसिद्ध कलाकार देंगे प्रस्तुति
बीकानेर
बीकानेर में करंट लगने से 15 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

भीषण सड़क हादसा, ड्राइवर की झपकी से पांच लोगों की मौत

Published February 14, 2026
राजस्थान

राजस्थान में मौसम बदलेगा, बीकानेर सहित कई जिलों में बारिश के आसार

Published February 14, 2026
राजस्थान

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर पर सस्पेंस बरकरार

Published February 14, 2026
बीकानेरराजस्थान

राजस्थान में खेजड़ी कटाई पर रोक, ट्री प्रोटेक्शन कानून जल्द

Published February 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?