Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पिता बोला- डॉक्टर बनने का सपना लेकर आई थी, शव लेकर जा रहा हूं
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > कोटा > पिता बोला- डॉक्टर बनने का सपना लेकर आई थी, शव लेकर जा रहा हूं
कोटाराजस्थान

पिता बोला- डॉक्टर बनने का सपना लेकर आई थी, शव लेकर जा रहा हूं

editor
editor Published June 25, 2023
Last updated: 2023/06/25 at 7:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कोटा। बेटी का शव देखकर पिता बिलख पड़े। वे स्ट्रेचर के पास गए और शव से लिपटकर रोने लग गए। बोले- बेटी डॉक्टर बनने का सपना लेकर कोटा आई थी। अब कफन में लिपटकर जा रही है। मामला कोटा के विज्ञान नगर इलाके का है। यहां बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली मुस्कान (17) नीट की तैयारी करने के लिए आई थी। वह विज्ञान नगर में रूम लेकर किराए से रह रही थी। शुक्रवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हुई। उसे डॉक्टरों के पास ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। को बेटी का शव लेने कोटा पहुंचे देवकांत ने बताया कि वह डेढ़ महीने पहले ही यहां आई थी। देवकांत ने कहा- गर्मी कम होने पर कोटा आकर बेटी से मिलने का प्रोग्राम था। उससे पहले ही बेटी दुनिया छोडक़र चली गई। वो ठीक थी। मौत के कारण तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग पाएंगे। देवकांत ने कहा- शुक्रवार शाम साढ़े 5 बजे वीडियो कॉल पर बेटी से बातचीत चल रही थी। बेटी ने सांस लेने में दिक्कत होने की बात बताई थी। ये उसके आखिरी शब्द थे। थोड़ी देर में मुंह से पानी निकल गया था। बेहोश हो गई थी। देवकांत ने बताया- बेटी के दिल मे छेद था। साल 2012 में एम्स हॉस्पिटल में ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। ऑपरेशन के दो-तीन साल बाद तक दवा चली।फिर डॉक्टर ने बेटी को नॉर्मल बताया था। इसके बाद कोई दिक्कत नहीं हुई। मुस्कान ने आगे की पढ़ाई पूरी की। उसका डॉक्टर बनने का ड्रीम था। तीन दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी थी। मुस्कान की रूम पार्टनर के पेरेंट्स कोटा ही थे। वे मुस्कान को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। डॉक्टर ने दवाई दी थी। 70 हजार में एंबुलेंस कर शव लेने कोटा आए देवकांत ने बताया- बेटी की मौत की सूचना मिलते ही शुक्रवार रात 8 बजे रवाना हुए। 1200 किमी का सफर तय करके शनिवार दोपहर 3 बजे कोटा पहुंचे। फीस रिफंड के लिए जिला कलेक्टर से गुहार लगानी पड़ी। इसके बाद कोचिंग इंस्टीट्यूट की ओर से 90 हजार की फीस रिफंड का चेक दिया। मुस्कान के पिता देवकांत बिहार में वेटरनरी डॉक्टर हैं। मुस्कान घर में इकलौती बेटी थी। उससे एक छोटा भाई भी है। खाने की व्यवस्था का ध्यान रखना जरूरी देवकांत ने कहा- कोटा एजुकेशन हब है। यहां बच्चे पढ़ाई के लिए आते हैं। उन्हें पोष्टिक खाना मिलना जरूरी है। जिन भी जगहों पर बच्चे रहते हैं। वहां संचालकों को खाने की अच्छी व्यवस्था रखनी चाहिए। जब पेरेंट्स बच्चों के साथ रहते हैं। तब तो अच्छा खाना खिलाते हैं। पेरेंट्स के जाने के बाद खाने पर ध्यान नहीं देते हैं। यहां की ये व्यवस्था खराब लगी। इंस्टीट्यूट को भी इस बारे में ध्यान रखना चाहिए। खाना सही नहीं मिलने के कारण मुस्कान को हॉस्टल से निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया था। एक ढाबे से टिफिन की व्यवस्था करवाई थी। मुस्कान खुद टिफिन पैक करवाकर लाती थी। कमरे पर आकर खाना खाती थी। ये है मामला मकान मालिक योगेंद्र नागर ने बताया- मुस्कान पहले हॉस्टल में रहती थी और 20 दिन पहले उनके मकान में रहने आई थी। शुक्रवार शाम 5 बजे के करीब उसकी तबीयत बिगड़ी थी। छात्रा को अचानक उल्टियां होने लगी थी। इसके बाद उसने एक टैबलेट ली और थोड़ी देर लेट गई। लेकिन, फिर से तबीयत बिगडऩे लगी और उल्टियां शुरू हो गई। उसकी साथी स्टूडेंट ने उसे संभालने की कोशिश की तो वह गिर गई। उस वक्त उसका छोटा भाई और 4-5 स्टूडेंट्स भी आ गए थे। इसके बाद उसके डॉक्टर पिता को फोन किया था। पिता ने वीडियो कॉल करके ष्टक्कक्र दिलवाया और उसे हॉस्पिटल ले जाने को कहा। उसके पिता ने निजी हॉस्पिटल के डॉक्टर से बात की और एक पुरानी बीमारी की रिपोर्ट बताई। डॉक्टर ने चैकअप करने के बाद मुस्कान को मृत घोषित कर दिया।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News
राजस्थान
गुलाबी-नीली गोली की रिपोर्ट अब अनिवार्य, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश – Bikaner News
बीकानेर
अंकुश–2 अभियान के तहत एमएस कॉलेज की छात्राएं नशा विरोधी मुहिम से जुड़ीं – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, मामला दर्ज – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर: श्रीडूंगरगढ़ में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
बीकानेर
बीकानेर के केईएम रोड पर नमकीन भंडार में लगी आग, मचा हड़कंप – Bikaner News
बीकानेर
बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई बाधित न हो, शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश – Rajasthan News
राजस्थान शिक्षा
बीकानेर में खेजड़ी बचाने का आंदोलन तेज, कांग्रेस ने दिया समर्थन – Bikaner News
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में कब शुरू होगी सरकारी भारत टैक्सी सेवा, जानिए पूरी योजना – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थानशिक्षा

बोर्ड परीक्षाओं के दौरान पढ़ाई बाधित न हो, शिक्षा विभाग के सख्त निर्देश – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

राजस्थान में कैप्चा जॉब फ्रॉड का बढ़ता खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी – Rajasthan News

Published February 7, 2026
राजस्थान

पूर्व मंत्री हेम सिंह भड़ाना का निधन, राजनीतिक जगत में शोक

Published February 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?