Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 400 पुलिसकर्मियों ने 150 जगह मारे छापे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > गंगानगर > नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 400 पुलिसकर्मियों ने 150 जगह मारे छापे
गंगानगरराजस्थान

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 400 पुलिसकर्मियों ने 150 जगह मारे छापे

editor
editor Published June 25, 2023
Last updated: 2023/06/25 at 4:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

श्रीगंगानगर। पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत रविवार सुबह तडक़े जिले में 150 स्थानों पर 400 पुलिसकर्मियों की 65 टीमों की ओर से छापे की कार्रवाई की गई। पुलिस के एक साथ इतने स्थानों पर कार्रवाई से नशा तस्करों व वांछित अपराधियों में हडक़ंप मच गया। पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि जिले में नशा तस्करों, नशा बेचने वालों व अन्य के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को 150 स्थानों पर सुबह करीब पांच बजे से पहले एक साथ छापे की कार्रवाई की गई। जहां पुलिसकर्मियों ने घरों में ऐसे वांछित अपराधियों व नशा तस्करों के यहां सघन तलाशी ली। पुलिसकर्मियों ने चिह्नित किए गए तस्करों के घरों की एक-एक जगह सर्च की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को एक घर में छिपाई गई तीन हजार पांच सौ नशे की गोलियां मिली। इसके अलावा डोडा पोस्त भी बरामद किया गया।
वहीं पुलिस टीमों ने अवैध शराब निकासी के अड्डों पर भी छापे की कार्रवाई की। यहां पुलिस की गाडिय़ों को देखकर अवैध शराब निकासी करने वाले भाग निकले। मौके पर पुलिसकर्मियों की ओर से अवैध शराब तैयार करने के लिए डाली गई भारी मात्रा में लाहण को नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने एक स्थान से जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को भी पकड़ा है। जिले में नशा तस्करी, इलाके में आ रहे नशे, नशे के कारण हो रहा नुकसान को लेकर च्नशा कर रहा नाशज् शीषर्क से समाचार अभियान चलाया जा रहा है। इस समाचार अभियान को लेकर पुलिस हरकत में आई है और रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों व नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कौनसी सुबह पुलिस आ जाए एसपी की ओर से जिले में नशा तस्करों, वांछित अपराधियों, अवैध शराब निकासी करने वालों तथा अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए मारे जा रहे छापे को लेकर आरोपियों को यही लगता है कि कौनसी सुबह पुलिस आ जाए। इसके चलते जिले में अपराधियों वांछित आरोपियों में हडक़ंप मचा हुआ है। काफी संख्या में आरोपी पकड़े जा रहे हैं और कुछ जिले से बाहर जा छिपे है। बाहर जाकर छिपे आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस प्रयास में जुटी हुई है। यहां से फरार हुए एक-एक आरोपियों को चिह्नित कर उनको पकडऩे के लिए टीमें भेजी हुई है


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
बीकानेर राजस्थान
बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री चोरी, लाखों का सामान पार
बीकानेर
बीकानेर में शातिर चोरी: मोबाइल चुराकर फोनपे से उड़ाए हजारों रुपये
बीकानेर
राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट
राजस्थान
बीकानेर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को कुचला
बीकानेर
बीकानेर में दुकान पर कब्जे का आरोप, ताले तोड़ दवाइयां बाहर फेंकी
बीकानेर
बीकानेर में नकल कांड पर सख्ती, लापरवाह शिक्षिका निलंबित
बीकानेर
बीकानेर में सादगी भरी शादी, बिना दहेज एक रुपये में हुआ विवाह
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेरराजस्थान

बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) में नए पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति; भाजपा के शीर्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

Published March 18, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बदला मौसम, बादल छाए, बारिश और ओलों का अलर्ट

Published March 18, 2026
बीकानेरराजस्थान

रानी बाजार मंडल में दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान’ का उत्साहपूर्ण समापन

Published March 15, 2026
राजस्थानशिक्षा

मार्च में जारी हो सकता है RBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट, तैयारी अंतिम चरण में – Bikaner News

Published March 15, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?