Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: महिला सुरक्षा पर विफल गहलोत सरकार:खाजूवाला की घटना सरकार के माथे पर कलंक; लीपापोती में लगे मंत्री-विधायक
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > महिला सुरक्षा पर विफल गहलोत सरकार:खाजूवाला की घटना सरकार के माथे पर कलंक; लीपापोती में लगे मंत्री-विधायक
बीकानेरराजस्थान

महिला सुरक्षा पर विफल गहलोत सरकार:खाजूवाला की घटना सरकार के माथे पर कलंक; लीपापोती में लगे मंत्री-विधायक

editor
editor Published June 25, 2023
Last updated: 2023/06/25 at 4:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर के खाजूवाला में दलित महिला के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले में भाजपा के उप नेता प्रतिपक्ष और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार पर हमला बोला है। बीकानेर में मीडिया से बातचीत करते हुए पूनिया ने कहा कि ये सरकार के माथे पर कलंक है लेकिन मुख्यमंत्री, विधायक और मंत्री तक इस मामले में लीपापोती करने में लगे हैं। भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन में हिस्सा लेने आए पूनिया ने कहा कि नेशनल क्राइम रिपोर्ट में भी राजस्थान में बढ़ते रेप के मामलों पर चिंता जताई गई है। ना सिर्फ खाजूवाला बल्कि राजस्थान के लगभग हर जिले में अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। डूंगरपुर में भी ऐसी ही घटनाएं हुई। पूनिया ने कहा कि सरकार रिपीट करने की बात मुंगेरीलाल के हसीन सपने जैसी है। इस कार्यकाल में कांग्रेस ने जिस तरह से प्रदेश में काम किया है, उससे हर कोई नाराज नजर आ रहा है। महिलाओं को सुरक्षा देने में सरकार पूरी तरह विफल रही है। इसी कारण लोगों में सत्ता के प्रति आक्रोश है। इस बार कांग्रेस डिलीट होने वाली है। भाजपा में नए लोगों को मौका पूनिया ने कहा कि भाजपा हमेशा नए लोगों को मौका देती है। इस बार भी पार्टी नए लोगों को अवसर देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। वहीं विधानसभा चुनाव से पहले संगठन स्तर पर कई सामान्य परिवर्तन हो सकते हैं। संगठनात्मक बदलाव भी जल्द ही देखने को मिल सकते हैं। भाजपा प्रबुद्ध सम्मेलन बीकानेर के रविंद्र रंगमंच पर भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित हो रहा है। इस सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ स्थानीय प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में पूनिया के अलावा रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि और प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह बगड़ी भी शामिल हुए हैं।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 25, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर
सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
युद्ध के असर से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल स्थिर
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर अपहरण, युवक से हजारों रुपए लूटे
बीकानेर
बीकानेर में आईटीएमएस कैमरे एक्टिव, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान
बीकानेर
बीकानेर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 7 लाख रुपए चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Published March 20, 2026
बीकानेर

मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा

Published March 20, 2026
बीकानेर

जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष

Published March 20, 2026
बीकानेर

सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?