Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कंपनी के नाम से धोखाधड़ी डीलरशिप नहीं मिलने पर सामने आया फर्जीवाड़ा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > गंगानगर > कंपनी के नाम से धोखाधड़ी डीलरशिप नहीं मिलने पर सामने आया फर्जीवाड़ा
गंगानगरराजस्थान

कंपनी के नाम से धोखाधड़ी डीलरशिप नहीं मिलने पर सामने आया फर्जीवाड़ा

editor
editor Published June 23, 2023
Last updated: 2023/06/23 at 3:47 PM
Share
SHARE
Share News

 

श्रीगंगानगर। एक पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनी का एड इंस्टाग्राम पर देखकर डीलरशिप के लिए एप्लाई करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। पीड़ित के एप्लाई करने के बाद उससे एक ऑनलाइन फॉर्म भरवाया गया। व्हाट्सएप कॉल के जरिए बात कर डीलरशिप के लिए दो किश्तों में तीन लाख 87 हजार 524 रुपए ऑनलाइन जमा करवाए गए। डीलरशिप नहीं मिलने और रुपए जमा करवाने वाले व्यक्ति का फोन स्विच ऑफ होने पर जब पीड़ित ने कंपनी से संपर्क साधा तो इंस्टाग्राम पर दिया गया एड फर्जी होने की जानकारी मिली। इस पर पीड़ित ने साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इंस्टाग्राम पर किया डीलरशिप के लिए एप्लाई सेतिया फार्म के सी ब्लॉक के मकान नंबर एक में रहने वाले अवतारसिंह पुत्र बलवीरसिंह बाजीगर ने पुलिस को दी रिपेार्ट में बताया कि उसने इंस्टग्राम पर एक पैक्ड वॉटर कंपनी का डीलरशिप से जुड़ा एड देखा। उसने डीलरशिप के लिए एप्लाई करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक कर फॉर्म भरा। इस पर उसे एक व्हाट्स एप कॉल आया। कॉल करने वाले ने उसे डीलरशिप के लिए उसकी एप्लीकेशन को सही बताते हुए इसकी एवज में राशि जमा करवाने को कहा। इस पर उसने दो किस्तों में दिए गए खाता नंबर में तीन लाख 87 हजार 524 रुपए जमा करवा दिए। कई दिन बाद भी जब डीलरशिप नहीं मिली तो उसने उसी नंबर पर कॉल किया, जहां से व्हाट्सएप कॉल आई थी। इस पर यह नंबर बंद था। जब उसने अपने संपर्कों का उपयोग कर संबंधित कंपनी से संपर्क किया तो कंपनी ने इस एड को फर्जी बताया और इससे संबंधित संस्थान का कोई संबंध होने से इनकार किया। इस पर पीड़ित ने साइबर थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच इंस्पेक्टर रामप्रताप कर रहे हैं।


Share News

editor June 23, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में सड़क सुरक्षा, अपराध और केंद्रीय मंत्री की गतिविधियां
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर और सागर में करेंगे कार्यक्रम
बीकानेर
नापासर पुलिस ने बोलेरो से एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार किया
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद नगर बुजुर्ग दंपती हत्या: मुख्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं
बीकानेर
क्या लोन रिकवरी एजेंट आपको धमका सकते हैं? जानिए आपके अधिकार
देश-दुनिया
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, नामांकन 21 अगस्त तक
देश-दुनिया
बीकानेर हाईवे पर बढ़ते हादसे, फोरलेन की मांग फिर तेज
बीकानेर
ड्यूटी पर पुलिसकर्मी पर हमला, सिर पर किया गया वार
crime बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बारिश ने तोड़ा 69 साल का रिकॉर्ड, 16 जिलों में स्कूल बंद

Published August 1, 2025
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल गैस सिलेंडर 34 रुपये सस्ता, घरेलू रेट में कोई बदलाव नहीं

Published August 1, 2025
राजस्थान

अब कृपाण और कड़ा पहनकर दे सकेंगे सिख अभ्यर्थी परीक्षा

Published July 31, 2025
राजस्थान

RGHS में नए घोटालों का पर्दाफाश, डॉक्टरों और फार्मेसी की मिलीभगत उजागर

Published July 31, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?