Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आम का मजा अभी एक महीने तक और मिलेगा, दशहरी आम आए बाजार में
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > गंगानगर > आम का मजा अभी एक महीने तक और मिलेगा, दशहरी आम आए बाजार में
गंगानगरराजस्थान

आम का मजा अभी एक महीने तक और मिलेगा, दशहरी आम आए बाजार में

editor
editor Published June 21, 2023
Last updated: 2023/06/21 at 8:42 PM
Share
SHARE
Share News

श्रीगंगानगर। आम का प्रोडक्शन वैसे तो श्रीगंगानगर इलाके में नहीं होता लेकिन फिर भी शहर के लोग जुलाई के अंत तक आम का मजा ले सकेंगे। अभी करीब एक माह तक बाजार में अगल-अलग किस्म के आम आएंगे। अभी दशहरी आम आना शुरू हुआ है। इसके बाद लंगड़ा और चौसा आम आने के साथ ही बाजार में आम की आवक कम हो जाएगी। आम विक्रेताओं ने बताया कि इस बार श्रीगंगानगर में काफी मात्रा में आम आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा सफेदा आम की आवक रही। यह सफेदा आम अपने गूदे और स्वाद के लिए प्रसिद्ध है और श्रीगंगानगर इलाके में खूब बिकता है। श्रीगंगानगर में यह अप्रैल में आना शुरू होता है और जून के अंत तक इसकी आवक होती है।
सफेदा के मुकाबले दशहरी के दाम कम इलाके में सफेदा आम आंध्रप्रदेश से आ रहा है। यह अपने अंतिम दौर में है। यह आम आंध्रप्रदेश के इलाके से आता है। इसके दाम श्रीगंगानगर आते-आते सत्तर से अस्सी रुपए प्रति किलो तक हो जाते हैं। इन दिनों यह आम करीब सत्तर रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। पीले रंग और बड़े आकार के कारण लोाग इसे पसंद कर रहे हैं। यह अपने अंतिम दौर में हैं। वहीं अब दशहरी आम आना शुरू हो गया है। यह आम उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ, बुलंदशहर आदि इलाकों से आता है। हिमाचल प्रदेश में भी इसका प्रोडक्शन है। ऐसे में यह आम करीब पचास रुपए प्रति किलो तक बिकता है। हरे रंग के इस आम का स्वाद कुछ अलग होता है। हालांकि इस आम की आवक कम लंबे समय तक होने के कारण अगले एक माह तक लोगों को मिलेगा। इन दिनों श्रीगंगानगर में हर दिन कई क्विंटल दशहरी आम आ रहा है। लंगड़ा और चौसा के साथ होगी विदाई जून अंत होते-होते दहशरी के साथ ही लंगड़ा और चौसा आम आने लगेगा। इस आम की आवक कम है और यह बिलकुल सीजन के अंत में आता है। ऐसे में इसके दाम भी 150 रुपए किलो से ज्यादा पहुंच जाता है। इसकी काफी कम आवक के कारण इसकी बिक्री जलाई अंत या अगस्त की शुरुआत तक होती है। इसके बाद आम का सीजन समाप्ति की तरफ हो जाता है। अभी आम के दाम हुए कम फलों के थोक व्यापारी सुरेंद्र कुमार बताते हैं कि अभी आम चालीस से पचास रुपए तक बााजर में आ रहे हैं। इसका कारण दशहरी आम की आवक शुरू होना है। इसके बाद लंगड़ा और चौसा आएंगे और आम का सीजन खत्म हो जाएगा। इलाके में सबसे ज्यादा बिकने वाला सफेदा आम इस बार काफी मात्रा में आाया है और यह अब बस कुछ दिन और बिकेगा। अभी दशहरी आम आने के कारण आम पचास रुपए तक में ग्राहक की पहुंच में हैं।


Share News

editor June 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: बीकानेर में सड़क सुरक्षा, अपराध और केंद्रीय मंत्री की गतिविधियां
बीकानेर
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर और सागर में करेंगे कार्यक्रम
बीकानेर
नापासर पुलिस ने बोलेरो से एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार किया
बीकानेर
मुक्ताप्रसाद नगर बुजुर्ग दंपती हत्या: मुख्य आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं
बीकानेर
क्या लोन रिकवरी एजेंट आपको धमका सकते हैं? जानिए आपके अधिकार
देश-दुनिया
उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, नामांकन 21 अगस्त तक
देश-दुनिया
बीकानेर हाईवे पर बढ़ते हादसे, फोरलेन की मांग फिर तेज
बीकानेर
ड्यूटी पर पुलिसकर्मी पर हमला, सिर पर किया गया वार
crime बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में बारिश ने तोड़ा 69 साल का रिकॉर्ड, 16 जिलों में स्कूल बंद

Published August 1, 2025
राजस्थान

राजस्थान में कमर्शियल गैस सिलेंडर 34 रुपये सस्ता, घरेलू रेट में कोई बदलाव नहीं

Published August 1, 2025
राजस्थान

अब कृपाण और कड़ा पहनकर दे सकेंगे सिख अभ्यर्थी परीक्षा

Published July 31, 2025
राजस्थान

RGHS में नए घोटालों का पर्दाफाश, डॉक्टरों और फार्मेसी की मिलीभगत उजागर

Published July 31, 2025

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?