Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: कोचिंग के लिए निकली दलित लड़की का रेप और मर्डर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > कोचिंग के लिए निकली दलित लड़की का रेप और मर्डर
बीकानेरराजस्थान

कोचिंग के लिए निकली दलित लड़की का रेप और मर्डर

editor
editor Published June 21, 2023
Last updated: 2023/06/21 at 3:26 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में पुलिसवालों के एक दलित युवती के साथ पहले रेप और हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन इनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार धरने पर बैठा है। दरअसल, खाजूवाला कस्बे में मंगलवार दोपहर एक युवती का शव मिला था। युवती के पिता ने इस संबंध में खाजूवाला थाने के कॉन्स्टेबल मनोज और भागीरथ के साथ एक और युवक पर रेप व हत्या का मामला दर्ज करवाया है। परिजनों ने कुछ और युवकों पर भी संदेह जताया है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी तेजस्वनी गौतम और दूसरे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। कोचिंग जाते वक्त हुई घटना बताया जा रहा है कि युवती हर रोज सुबह कोचिंग जाती थी। मंगलवार को भी वो घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन रास्ते में ही उसके साथ यह घटना हुई। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार में पुलिस के प्रति नाराजगी है। वहीं, भाजपा नेता भी परिवार के धरने में शामिल हो गए हैं। धरना स्थल पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी एक कम्प्यूटर सेंटर पर कोचिंग लेने जाती थी। मंगलवार को भी ये कोचिंग सेंटर ही गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। पिता के पास फोन आया कि उनकी बेटी घायल अवस्था में खाजूवाला हॉस्पिटल में है, जहां पहुंचने पर उसके मौत की जानकारी मिली। उनका आरोप है कि दो आरोपी कॉन्स्टेबल के साथ इनका एक और साथ दिनेश भी है जो कि युवती का डेली पीछा करता था। परिजनों में गुस्सा है कि पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त करने के बजाय सिर्फ निलंबित कर दिया गया है। अब दोनों कॉन्सटेबल को नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की जा रही है। उधर, पुलिस विभाग का कहना है कि किसी भी कार्मिक पर आरोप साबित होने पर उसे बर्खास्त किया जा सकता है। जांच के चलते निलंबन ही होता है। मुआवजा और नौकरी की मांग परिजनों ने मांग रखी है कि पीड़ित महिला के परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। साथ ही परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए। इसके साथ ही खाजूवाला के पूरे थाने को लाइन हाजिर करने की मांग उठ रही है। इसके साथ ही पूरे मामले की जांच एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) से करवाने की मांग की गई है। पुलिस ने आरोपी दिनेश बिश्नोई, मनोज व भागीरथ पर गैंगरेप और हत्या के साथ ही एससी-एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन के बाद कुछ और धाराओं को जोड़ा जा सकता है। फिलहाल आईपीसी 376 डी और 302 के तहत मामला दर्ज है। उधर, परिजनों ने पूर्व एसएचओ अरविन्द सिंह शेखावत से भी नाराजगी जताई है। आरोप है कि शेखावत की विदाई पार्टी आरोपियों ने ही रखी थी। वहीं, पीड़ित महिला के पिता को भी प्रताड़ित किया गया था। अब परिजनों की मांग में पूर्व एसएचओ को निलंबित करने की मांग की गई है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बताया- लड़की घायल अवस्था में मिली थी। उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोट के निशान थे। अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में दो पुलिसकर्मियों के नाम भी सामने आए, जिन्हें एफआईआर दर्ज होने के साथ ही सस्पेंड कर दिया गया है। इस घटना के बाद से आरोपी दिनेश बिश्नोई के दोनों पुलिसकर्मियों के साथ कई फोटो सामने आए हैं। इसमें एक में वो पूर्व एसएचओ अरविन्द सिंह शेखावत के ट्रांसफर की विदाई पार्टी में नजर आ रहा है।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 21, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर
सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
युद्ध के असर से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल स्थिर
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर अपहरण, युवक से हजारों रुपए लूटे
बीकानेर
बीकानेर में आईटीएमएस कैमरे एक्टिव, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान
बीकानेर
बीकानेर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 7 लाख रुपए चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Published March 20, 2026
बीकानेर

मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा

Published March 20, 2026
बीकानेर

जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष

Published March 20, 2026
बीकानेर

सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?