Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पटवारी से परेशान किसान ने किया सुसाइड का प्रयास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पटवारी से परेशान किसान ने किया सुसाइड का प्रयास
बीकानेरराजस्थान

पटवारी से परेशान किसान ने किया सुसाइड का प्रयास

editor
editor Published June 20, 2023
Last updated: 2023/06/20 at 8:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर के महाजन में सीमा ज्ञान नहीं करने पर पटवारी से नाराज एक किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना सोमवार की बताई जा रही है, जब किसान तहसील कार्यालय में पटवारी के पास अपने ही खेत के सीमा ज्ञान के लिए गया था। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी उसे अपना खेत नहीं बताने से आहत होकर किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया। घेसुरा निवासी ताराचंद गोदारा का खेत रामबाग माइनर के पास है। इसमें कुछ माह पूर्व सीमा ज्ञान के दौरान ताराचंद को पटवारियों ने कहा कि यह जमीन आपकी नहीं है। आपकी दूसरी तरफ है तो आप यह जमीन इसके मालिक को दे दीजिए। ताराचंद ने वह जमीन एक पक्ष को दे दी और अपनी जमीन की निशानदेही भी ले ली। मगर थोड़े ही समय बाद वह जमीन हरियाणा के लोगों द्वारा खरीद ली गई। सीमा ज्ञान के दौरान पटवारियों की टीम ने भी वह जमीन हरियाणा वालों को दे दी। पहले मना किया फिर वही जमीन दे दी ताराचंद से कहा कि- आप की जमीन दूसरी है जो कि उसने पहले ही छोड़ दी थी। मगर अब उस जमीन का कमर्शियल कन्वर्जन भी हो चुका है और निर्माण कार्य भी हो चुका है। पटवारियों द्वारा व तहसील प्रशासन द्वारा लगातार परेशान करने को लेकर परेशान किसान ताराचंद गोदारा ने सोमवार को तहसील परिसर के पास स्वयं पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। पेट्रोल छिड़कने के बाद आसपास बैठे लोगों ने उसे पकड़कर बैठाया। तहसील से नायब तहसीलदार भी उससे मिलने के लिए बाहर आए। शरीर पर डालने की वजह से उसे घबराहट होने लगी और सांस में तकलीफ होने लगी तो उसे पास में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। जहां पर उसकी स्थिति गंभीर होती देख पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया। तहसीलदार बोले- किसान मानने को तैयार नहीं महाजन उप तहसील के नायब तहसीलदार मदन सिंह यादव ने बताया कि उसकी जमीन का सीमा ज्ञान पटवारियों की टीम गठित करके करवा दिया गया है। मगर किसान ताराचंद गोदारा पटवारियों द्वारा करवाए गए सीमा ज्ञान मानने से मना कर रहा है। उसके कहे अनुसार सीमा ज्ञान करने के बाद भी वह संतुष्ट नहीं हो पा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर लूणकरणसर उपखंड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा भी महाजन पहुंचे और वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।


Share News
Chat on WhatsApp
Chat on WhatsApp

editor June 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार
बीकानेर
मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा
बीकानेर
जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष
बीकानेर
सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू
बीकानेर
युद्ध के असर से प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल स्थिर
बीकानेर
बीकानेर में मारपीट कर अपहरण, युवक से हजारों रुपए लूटे
बीकानेर
बीकानेर में आईटीएमएस कैमरे एक्टिव, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान
बीकानेर
बीकानेर में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ 7 लाख रुपए चोरी
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

नोखा में व्यापारी से लाखों की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Published March 20, 2026
बीकानेर

मारपीट मामले में पीटीआई बर्खास्त, कोर्ट ने सुनाई पांच साल सजा

Published March 20, 2026
बीकानेर

जिला उद्योग संघ चुनाव में डीपी पच्चीसिया बने अध्यक्ष

Published March 20, 2026
बीकानेर

सोते समय हृदयगति रुकने से युवक की मौत, जांच शुरू

Published March 20, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?