Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: होटल पर खाना खाने गए दोस्तों पर हमला:3 युवक घायल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > अनूपगढ़ > होटल पर खाना खाने गए दोस्तों पर हमला:3 युवक घायल
अनूपगढ़राजस्थान

होटल पर खाना खाने गए दोस्तों पर हमला:3 युवक घायल

editor
editor Published June 19, 2023
Last updated: 2023/06/19 at 5:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

 

 

अनूपगढ़, के उपकारागृह रोड पर स्थित नई मिस्त्री मार्केट में रविवार देर रात होटल में खाना खाने गए तीन दोस्तों पर 15-20 लोगों ने हमला कर दिया। हमले में तीनों दोस्त घायल हो गए। घायलों को कुछ लोगों के द्वारा अनूपगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया। सूचना पर हेड कांस्टेबल पदम सिंह और हेड कांस्टेबल नरेंद्र मौके पर पहुंचे। घायलों ने बताया कि हमलावरों के पास दो पिस्टल भी थे। रमनदीप सिंह(22) पुत्र राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका भाई अवतार सिंह अपने दोस्त प्रवीण (28) पुत्र भगवान दास निवासी वार्ड 19, विनोद चौधरी (28) पुत्र पेमाराम निवासी वार्ड 32 के साथ रविवार रात नई मिस्त्री मार्केट में स्थित मूनलाइट होटल पर खाना खाने के लिए गया था। रमनदीप ने बताया कि रविवार रात्रि वह भी कुछ काम होने पर मूनलाइट होटल पर गया। मून लाइट होटल में ऊपर बने कमरे में चारों खाना खा रहे थे। उसी समय 5-7 व्यक्ति हथियार लेकर कमरे में आए। आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर प्रवीण घसीटते हुए नीचे ले गए। होटल के बाहर पहले से ही 10-15 अन्य युवक भी खड़े थे और प्रवीण को नीचे ले जाते ही सभी प्रवीण को पीटने लग गए। हमलावरों के हाथों में धारदार हथियार लोहे की रॉड और दो पिस्टल भी थे। जब उन्होंने शोर मचाया तो हमलावर मौके से गाड़ियों में फरार हो गए। हेड कोस्टल पदम सिंह ने बताया कि अभी तक घायलों की ओर से कोई परिवाद नहीं दिया गया है, पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

 

- Advertisement -

Share News

editor June 19, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकाणा अपडेट: घटनाओं की बाढ़, गौशाला सभा से लेकर पुलिस कार्रवाई तक सभी खबरें
बीकानेर
अनुसूचित जाति-जनजाति निगम से ऋण आवेदन की तिथि बढ़ी, अब 30 नवंबर तक मौका
बीकानेर
बस से हथियार तस्करी का पर्दाफाश, नाल पुलिस ने तीन तस्कर किए गिरफ्तार
बीकानेर
शुरू हुआ SIR अभियान, BLO घर-घर पहुंचाएंगे फॉर्म, 70% को नहीं देने होंगे दस्तावेज
राजस्थान
अब 48 घंटे में फ्री कैंसिलेशन और डेट चेंज, यात्रियों को 21 दिनों में पूरा रिफंड
देश-दुनिया
ड्राइवर की लापरवाही से पलटी स्कॉर्पियो, महिला की मौत और पांच लोग घायल
बीकानेर
डॉक्टर की चेतावनी के बावजूद शराब पीने से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
बीकानेर
भजनलाल सरकार लाएगी 12 नई नीतियां, कृषि से एयरोस्पेस तक होगा बड़ा बदलाव
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

शुरू हुआ SIR अभियान, BLO घर-घर पहुंचाएंगे फॉर्म, 70% को नहीं देने होंगे दस्तावेज

Published November 4, 2025
राजस्थान

भजनलाल सरकार लाएगी 12 नई नीतियां, कृषि से एयरोस्पेस तक होगा बड़ा बदलाव

Published November 4, 2025
राजस्थान

सड़क हादसों पर सख्त हुआ प्रशासन, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस होंगे रद्द

Published November 4, 2025
राजस्थान

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू, हर मतदाता को गणना प्रपत्र भरना अनिवार्य

Published November 4, 2025
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
Join WhatsApp Group

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?